फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prime Minister Modi talks about Karan Johar FILM kuch kuch hota hai Title Song Dharma Productions shares post

क्यों पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र? खुशी से गदगद हुए करण जौहर

Tue, 07 Jul 2026 09:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jul 2026 09:47 PM IST
सार

Prime Minister Modi On Kuch Kuch Hota Hai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र किया। जानिए क्यों?

विज्ञापन
Prime Minister Modi talks about Karan Johar FILM kuch kuch hota hai Title Song Dharma Productions shares post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-कुछ कुछ होता है - फोटो : इंस्टाग्राम-@dharmamovie, imdb

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को जकार्ता में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कन्वेंशन सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र किया। उन्होंने दरअसल, भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों के संदर्भ में फिल्म के गाने पर बात की। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने देखा है कि बॉलीवुड का गाना 'कुछ कुछ होता है' यहां बहुत लोकप्रिय है। उन्होंने कहा, आज मैंने राष्ट्रपति प्रबोवो से कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो यह सिर्फ 'कुछ कुछ' तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे 'बहुत कुछ होता है'।

विज्ञापन

Prime Minister Modi talks about Karan Johar FILM kuch kuch hota hai Title Song Dharma Productions shares post
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मा प्रोडक्शन ने साझा किया पोस्ट
अपनी फिल्म के नाम का जिक्र होने पर करण जौहर बेहद उत्साहित और खुश हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस धर्मा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री की एक छोटी सी क्लिप साझा की गई है, जिसमें वे फिल्म के गाने पर बात कर रहे हैं। साथ में कैप्शन लिखा है, 'सिनेमा और संगीत सीमाओं से पार जाने और लोगों को एक साथ लाने का एक अनोखा तरीका है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में 'कुछ कुछ होता है' के लिए दुनियाभर में मिल रही तारीफ का जिक्र किया। हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)


कब रिलीज हुई थी 'कुछ कुछ होता है' ?
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की बात करें तो इसे 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। इसी के जरिए उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म ने हिंदी फिल्मों को एक नया आयाम दिया। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी और सलमान खान जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का संगीत भी खूब हिट रहा था, जो जतिन-ललित ने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed