{"_id":"6638c787c22bebe791029939","slug":"preity-zinta-wishing-her-fan-on-her-2nd-anniversary-post-went-viral-on-social-media-click-here-to-know-detail-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Preity Zinta: काशी के ‘यादवजी’ को प्रीति जिंटा ने दी शादी की सालगिरह की बधाई, जानिए कैसे लगा दंपती का लकी नंबर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Preity Zinta: काशी के ‘यादवजी’ को प्रीति जिंटा ने दी शादी की सालगिरह की बधाई, जानिए कैसे लगा दंपती का लकी नंबर
Mon, 06 May 2024 05:44 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 06 May 2024 05:44 PM IST
सार
बॉलीवुड में 'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा अभिनय के अलावा अपनी खुशमिजाजी के लिए भी मशहूर हैं। आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) से एक फैंस के दिन को बना दिया। दरअसल प्रीति जिंटा अपने इंटरैक्टिव सेशन में फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके फैंस उनकी बेबाकी और खुशमिजाज रवैए के दीवाने हैं। आज अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) से एक इंटरैक्टिव सेशन के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब देती नजर आईं। सवालों के जवाब देने के अलावा प्रीति ने अपने एक प्रशंसक की ख्वाहिश को भी पूरा किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। आइए आपको बताते हैं आखिर अभिनेत्री ने ऐसा क्या किया है---
विज्ञापन
'यादव जी' को मिली शादी की सालगिरह की बधाई
बॉलीवुड में 'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा अभिनय के अलावा अपनी खुशमिजाजी के लिए भी मशहूर हैं। आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) से एक फैंस के दिन को बना दिया। दरअसल प्रीति जिंटा अपने इंटरैक्टिव सेशन में फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं। उसी दौरान वाराणसी के दीप्तिमान यादव ने प्रीति को बताया कि आगामी 12 मई को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह है। वे चाहते हैं कि प्रीति जिंटा उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दें। उनकी ख्वाहिश को जानकर अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उनके लिए एक प्यारा सा ट्वीट किया है।
इन यूट्यूबर्स का बॉलीवुड में भी चला सिक्का, फैंस भी हुए लोटपोट
सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ
प्रीति जिंटा ने आज अपने फैंस के साथ काफी समय बिताया। सोशल मीडिया पर प्रीति के इस इंटरैक्टिव सेशन की काफी तारीफ हो रही है। प्रीति से उनके एक फैन ने पूछा कि उनकी खूबसूरती का क्या राज है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'देखिए मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि आप अपने आप से प्यार करिए। खुश रहिए और बिना सनस्क्रीम लगाए घर से बाहर मत निकलिए'।
विक्रांत मैसी ने दिखाई बेटे की पहली झलक, तस्वीरें वायरल
फिर मिलने का वादा किया
प्रीति जिंटा ने आगे कहा, 'मैं कभी भी जिंदगी को टेकेन फॉर ग्रांटेड नहीं लेती हूं। मैं जो भी उसके लिए ईश्वर की शुक्रगुजार हूं'। अपने सेशन को समाप्त करते हुए प्रीति ने बताया कि उनके बच्चे जग गए हैं इसलिए उन्हें जाना पड़ रहा है। वे फिर किसी ऑनलाइन सेशन में अपने फैंस से जुड़ेंगी।
विज्ञापन
Happy 2nd Wedding anniversary, loads of love and best wishes always ❤️ https://t.co/M9jvvGXd3P
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) May 6, 2024विज्ञापन