{"_id":"6875fa99991e77be000d561a","slug":"preeti-jhangiani-support-deepika-padukone-who-demand-8-hours-shift-for-shoot-2025-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Preeti Jhangiani: प्रीति झंगियानी ने दीपिका का किया समर्थन, कहा- 'पुरुष एक्टर्स की मांग पर नहीं उठता सवाल?'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Preeti Jhangiani: प्रीति झंगियानी ने दीपिका का किया समर्थन, कहा- 'पुरुष एक्टर्स की मांग पर नहीं उठता सवाल?'
सार
Preeti Jhangiani Support Deepika Padukone: हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की। इस पर अभिनेत्री प्रीति झंगियानी ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
प्रीति झंगियानी, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आठ घंटे की शूटिंग शिफ्ट की मांग को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई है। इस मामले पर कई सेलेब्स ने अपने विचार साझा किए हैं। ऐसे में इस मामले पर अभिनेत्री और बिजनेसवुमन प्रीति झंगियानी ने 'अमर उजाला डिजिटल' से खास बातचीत में दीपिका पादुकोण की आठ घंटे की शिफ्ट की मांग का समर्थन किया है।
दीपिका ने आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी
आपको बता दें दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम करने के दौरान छह से आठ घंटे की ही शूटिंग करने की डिमांड रखी थी। इसकी वजह यह थी कि वह अपनी बेटी दुआ को भी समय देना चाहती थीं। उनकी इस मांग के बाद उन्हें फिल्म ‘स्पिरिट’ से रिप्लेस कर दिया गया। उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया। संदीप रेड्डी ने बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट भी की थी, जिसमें दीपिका को भला-बुरा कहा था। इसके बाद इस मामले पर कई सेलेब्स की प्रतिक्रिया आई।

प्रीति झंगियानी
- फोटो : सोशल मीडिया
पुरुष एक्टर्स की मांग पर नहीं उठता सवाल
प्रीति झंगियानी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा 'मुझे नहीं लगता कि आठ घंटे की शिफ्ट की मांग करना कुछ गलत है। खासकर जब कोई नई मां हो, तब तो यह एक बहुत ही जायज और समझदारी भरी मांग है। आठ घंटे की शिफ्ट दुनिया भर में स्टैंडर्ड मानी जाती है। मैं खुद एक्ट्रेस हूं और मैंने 13 से 14 घंटे तक की शिफ्ट्स की हैं। हमें फिल्म के लिए अपना सौ प्रतिशत देना होता है, यह हम जानते हैं। लेकिन जब पुरुष एक्टर्स छह बजे के बाद शूटिंग नहीं करते या समय से पहले पैकअप मांगते हैं, तो उस पर कोई सवाल नहीं उठता। फिर जब कोई महिला, खासकर एक्ट्रेस, अपने लिए एक सीमित वर्किंग टाइम की बात करती है, तो क्यों इतनी चर्चा और बहस होती है?'
यह खबर भी पढ़़ें: Shweta Tripathi: नई पारी शुरू करने जा रहीं श्वेता त्रिपाठी, तिलोत्तमा शोम के साथ मिलाया हाथ

हालात के अनुसार काम करने का हक होना चाहिए
प्रीति झंगियानी ने आगे कहा 'इंडस्ट्री में बहुत बार ऐसा हुआ है कि किसी एक्ट्रेस ने किसी प्रोजेक्ट को इसलिए मना कर दिया क्योंकि वह कुछ निजी कारणों से उस वक्त शूटिंग नहीं करना चाहती थीं लेकिन उस पर कभी बहस नहीं हुई। हर किसी को अपने हालात के अनुसार काम करने का हक होना चाहिए। हर प्रोजेक्ट की जरूरतें अलग होती हैं। बातचीत आपसी समझदारी और सम्मान से होनी चाहिए, ना कि जजमेंट से। दीपिका की बात बहुत सही है। ये बहस ही दिखाती है कि हमें वर्कप्लेस पर महिला कलाकारों के प्रति समझ बढ़ानी चाहिए।'

- फोटो : इंस्टाग्राम @jhangianipreeti
प्रीति झंगियानी का वर्कफ्रंट
प्रीति जल्द ही फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' में नजर आएंगी, जिसमें वह पत्रकार अंजना सिंह की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है और रिलीज से पहले ही चर्चा में है।
फिल्म के अलावा प्रीति का काम
प्रीति जल्द ही 'प्रो पंगा लीग सीजन 2' के साथ लौट रही हैं। यह एक अनोखी खेल लीग है जो गांव के खिलाड़ियों को मंच देती है। इस पर उन्होंने कहा 'हम अगले महीने प्रो पंगा लीग सीजन 2 लॉन्च कर रहे हैं। ये एक ऐसा खेल है जो आमतौर पर अनदेखा रह जाता है, लेकिन इसके अंदर बहुत से टैलेंटेड एथलीट्स हैं, पुरुष, महिला और पैरा एथलीट्स भी।'