फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Popular South Korean actor Song Young Kyu found dead inside a vehicle

Song Young Kyu Death: मशहूर साउथ कोरियन एक्टर सोंग यंग क्यू का निधन, कार में पाए गए मृत

Mon, 04 Aug 2025 02:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Aug 2025 02:36 PM IST
सार

Veteran South Korean Actor Song Young-Kyu: लोकप्रिय साउथ कोरियन अभिनेता सोंग यंग क्यू नहीं रहे। वे कल रविवार 03 अगस्त को कार में मृत पाए गए हैं।

विज्ञापन
Popular South Korean actor Song Young Kyu found dead inside a vehicle
अभिनेता सोंग यंग-क्यू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण कोरिया के मशहूर अभिनेता सोंग यंग-क्यू नहीं रहे। वे कार के अंदर मृत पाए गए हैं। कुछ दिनों पहले ही अभिनेता शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पकड़े गए थे। इसके कुछ दिन बाद ही वे मृत पाए गए हैं। हालांकि, उनके निधन का कारण अभी पता नहीं चल पया है। इस संबंध में जांच जारी है।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
सोंग यंग-क्यू 55 वर्ष के थे। उन्होंने कई के-ड्रामा फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 55 वर्षीय अभिनेता रविवार को ग्योंगगी प्रांत के योंगिन स्थित एक टाउनहाउस परिसर में एक कार में मृत पाए गए। योंगिन पूर्वी पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय समाचार वेबसाइट कोरियाबू के अनुसार, सोंग यंग-क्यू के निधन का कारण अभी पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ से निकल गए थे कई अहम प्रोजेक्ट
अभिनेता सोंग यंग-क्यू को जून में नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके ब्लड में अल्कोहल की मात्रा 0.08 प्रतिशत थी। इस घटना के कारण एक्टर को कई अभिनय भूमिकाओं से हटा दिया गया। कई बड़े प्रोजेक्ट्स उनके हाथ से निकल गए।  'द डिफेक्ट्स' के लिए सोंग ने पहले ही शूटिंग कर ली थी। मगर इसे लेकर भी बयान जारी किया गया था कि इसमें उनका स्क्रीन टाइम सीमित किया जाएगा। 

Mark Ruffalo: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में हल्क की भूमिका में दिखेंगे मार्क रफालो? जानें ये बड़ी अपडेट

विज्ञापन

सोंग के परिवार में पत्नी और बेटियां
सोंग के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। दक्षिण कोरिया में मशहूर हस्तियों को उच्च नैतिक आधार पर रखा जाता है। विवादों के कारण अक्सर कड़ी जांच होती है और उनके करियर पर असर पड़ता है। सोंग 'बिग बेट', 'ह्वारंग' और 'हॉट स्टोव लीग' जैसे लोकप्रिय के-ड्रामा में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed