फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Play Dirty to 13th The Game You Never Play Alone Madharaasi these film series will Release on OTT This Week

OTT Release This Week: अक्तूबर के पहले वीक मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 29 Sep 2025 10:21 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 29 Sep 2025 10:21 AM IST
सार

OTT Release This Week: अक्तूबर का पहला वीक मनोरंजन के शौकीनों के लिए खास होने वाला है। सिनेमाघरों में 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी फिल्म दस्तक दे रही है। मगर, ओटीटी के दर्शकों के लिए भी यह सप्ताह कम खास नहीं। क्या है इस बार पिटारे में? जानिए

विज्ञापन
Play Dirty to 13th The Game You Never Play Alone Madharaasi these film series will Release on OTT This Week
OTT Release This Week - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्तूबर की दस्तक के साथ सिनेप्रेमियों को मनोरंजन की तगड़ी खुराक मिलने वाली है। थिएटर्स में भीड़ जुटेगी इसकी पूरी संभावना है, क्योंकि बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' 02 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी कतार में है। मगर, जिन्हें घर बैठे ओटीटी पर बढ़िया फिल्में और सीरीज का लुत्फ उठाना है, उन दर्शकों के लिए भी मनोरंजन की कमी नहीं रहने वाली। अक्तूबर के पहले सप्ताह काफी कुछ है खास। पढ़िए इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन

Play Dirty to 13th The Game You Never Play Alone Madharaasi these film series will Release on OTT This Week
मद्रासी - फोटो : इंस्टाग्राम- @a.r.murugadoss

'मद्रासी'
अक्तूबर की पहली तारीख को दर्शकों के बीच साउथ की फिल्म 'मद्रासी' पहुंच रही है। शिवकार्तिकेयन, रुक्मणि वसंत, विद्युत जामवाल और बीजू मोहन अभिनीत फिल्म थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर 01 अक्तूबर से स्ट्रीम होगी। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Play Dirty to 13th The Game You Never Play Alone Madharaasi these film series will Release on OTT This Week
13th - फोटो : वीडियो ग्रैब

'13th'
इसके अलावा '13th: सम लेसन आर नॉट नॉट इन क्लासरूम' भी 01 अक्तूबर को ओटीटी पर आएगी। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज में गगनदेव रिअर, परेश पाहुजा, प्रदान्या मोटघरे जैसे सितारे हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा है।

विज्ञापन

Play Dirty to 13th The Game You Never Play Alone Madharaasi these film series will Release on OTT This Week
डाकुआं दा मुंडा 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'डाकुआं दा मुंडा 3'
अगर आप पंजाबी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस सप्ताह आपके लिए दिलचस्प ट्रीट है। इसी वीक पंजाबी एक्शन और क्राइम थ्रिलर फिल्म 'डाकुआं दा मुंडा 3' भी ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म जी5 पर 2 अक्तूबर से स्ट्रीम होगी।

Play Dirty to 13th The Game You Never Play Alone Madharaasi these film series will Release on OTT This Week
द गेमः यू नेवर प्ले अलोन - फोटो : सोशल मीडिया

'द गेमः यू नेवर प्ले अलोन'
साउथ एक्ट्रेस श्रद्धा श्रीनाथ की वेब सीरीज 'द गेमः यू नेवर प्ले अलोन' भी इस वीक की लिस्ट में है। यह क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज 02 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें विविया संत और हेमा भी अहम रोल में हैं।

Play Dirty to 13th The Game You Never Play Alone Madharaasi these film series will Release on OTT This Week
प्ले डर्टी - फोटो : सोशल मीडिया

'प्ले डर्टी'
इस बार की लिस्ट में इंग्लिश फिल्म 'प्ले डर्टी' भी है। यह 01 अक्तूबर 2025 से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध रहेगी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मार्क वह्ल्बेर्ग, मार्क वाह्लबर्ग, लेकीथ स्टैनफील्ड, रोजा सालाजार और टोनी शालहौब जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

'एबॉट एलेमेंट्री सीजन 5' और 'मॉनस्टरः द एड गीन स्टोरी'
इसके अलावा 'एबॉट एलेमेंट्री सीजन 5' का इंतजार भी इस वीक पूरा हो रहा है। यह 02 अक्तूबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा 'मॉनस्टरः द एड गीन स्टोरी' वेब सीरीज 03 अक्तूबर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसी वीक से 'बिग बॉस तमिल सीजन 9' भी दस्तक दे रहा है। यह 05 अक्तूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed