फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Singh Song Le jayenge tere sajna released users like the music and dance

रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना 'ले जाएंगे तेरे सजना', फैंस को पसंद आ रहा जबरदस्त म्यूजिक और डांस

Thu, 20 Nov 2025 02:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 20 Nov 2025 02:09 PM IST
सार

Le Jayenge Tere Sajna: पवन सिंह के नए गाने 'ले जाएंगे तेरे सजना' में सना सुल्तान और श्रद्धा शंकलेशा भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Pawan Singh Song Le jayenge tere sajna released users like the music and dance
ले जाएंगे तेर सजना - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का नया गाना 'ले जाएंगे सजना' यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया है। गाना रिलीज होते ही दर्शकों ने इस पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। पवन सिंह ने मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के साथ मिलकर यह गाना गाया है। दर्शकों को यह जोड़ी खूब पसंद आ रही है। गाने में बेहतरीन म्यूजिक और जबरदस्त डांस है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)


स्टाइलिश अंदाज में दिखे पवन सिंह
'ले जाएंगे तेरे सजना' गाने को शब्बीर अहमद ने लिखा है। उन्होंने ही इसका म्यूजिक दिया है। गाने को पवन सिंह और पलक मुच्छल ने आवाज दी है। गाने में देखा जा सकता है कि पवन सिंह स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं और इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Pawan Singh Song Le jayenge tere sajna released users like the music and dance
ले जाएंगे तेरे सजना - फोटो : यूट्यूब
यूजर्स को पसंद आ रहा गाना
यूट्यूब पर टी-सीरीज ने 'ले जाएंगे तेरे सजना' गाना रिलीज किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'पूरा बॉलीवुड एक तरफ और पवन सिंह एक तरफ।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आ गया अपना पावर स्टार बॉलीवुड हिलाने।' एक और यूजर ने लिखा है 'पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार है।' इसके अलावा कई यूजर्स गाने की तारीफ कर रहे हैं। 



पहले साथ में काम कर चुके हैं पवन-पलक
पवन सिंह पहले भी पलक मुच्छल के साथ काम कर चुके हैं। 2020 में दोनों ने छठ गाना 'जोड़े-जोड़े फलवा' गाया था। दर्शकों ने इस गाने को भी खूब पसंद किया था। पवन सिंह के ज्यादातर गानों को दर्शक पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed