फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pawan Singh gets threat from Lawrence Bishnoi gang warning him to not share stage with Salman Khan

लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बावजूद 'बिग बॉस 19' में आए पवन सिंह, सलमान के साथ न आने की मिली थी चेतावनी

Sun, 07 Dec 2025 11:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 07 Dec 2025 11:45 PM IST
सार

Pawan Singh Threat: 'बिग बॉस 19' के फिनाले में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पहुंचे हैं। इससे पहले उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा कॉल आया है।

विज्ञापन
Pawan Singh gets threat from Lawrence Bishnoi gang warning him to not share stage with Salman Khan
पवन सिंह, सलमान खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों से धमकी भरा कॉल आया है। जिसमें उन्हें सलमान खान के साथ स्टेज पर न आने की चेतावनी दी गई। बता दें कि बिश्नोई गैंग कुछ समय से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसी के चलते एक्टर की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी
खबरों के मुताबिक पवन सिंह को शनिवार को एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। अंजान आदमी ने सिंह को सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की हिदायत दी। इसके अलावा उसने पैसे भी मांगे। उसने चेतावनी दी कि अगर मांग को नजरअंदाज किया गया तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। इस मामले को लेकर पवन सिंह ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। हालांकि उनकी टीम ने सिक्योरिटी एजेंसियों को इस घटना के बारे में बता दिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान के साथ शेयर किया स्टेज
हालांकि 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह पहुंचे। उन्होंने सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया। उन्होने 'बिग बॉस' की एक्स प्रतिभागी नीलम गिरी के साथ जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दी। इस दौरान सलमान खान भी उनके साथ थिरकते हुए दिखाई दिए।

पवन सिंह की बढ़ी सुरक्षा
पवन सिंह अक्तूबर से ही हाई सिक्योरिटी कवर में हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक रिपोर्ट के बाद उन्हें गृह मंत्रालय से वाई-कैटेगरी की सुरक्षा दी गई।
विज्ञापन

सलमान को मिली सुरक्षा
सलमान खान को बिश्नोई गैंग से 1998 के काले हिरण शिकार केस के बाद से धमकियां मिल रही हैं। अप्रैल 2024 में, खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स वाले घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई। इसके बाद, उनके अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ बनाया गया। सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार द्वारा वाई प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed