फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   param sundari star cast fees sidharth malhotra janhvi kapoor sanjay kapoor salary budget

Param Sundari: सिद्धार्थ ने फिल्म के लिए वसूली मोटी रकम, जानें जान्हवी कपूर समेत बाकी कलाकारों ने ली कितनी फीस

Thu, 28 Aug 2025 02:34 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 28 Aug 2025 02:34 PM IST
सार

Param Sundari Star Cast Fees: फिल्म 'परम सुंदरी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उससे पहले आपको बताते हैं फिल्म के लिए किस एक्टर ने कितने पैसे लिए हैं। 

विज्ञापन
param sundari star cast fees sidharth malhotra janhvi kapoor sanjay kapoor salary budget
परम सुंदरी - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म का ट्रेलर और गानों ने अब तक दर्शकों का ध्यान खींचा है।  एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, फिल्म के कलाकारों की फीस को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर और बाकी स्टारकास्ट ने इस फिल्म से कितनी कमाई की।
विज्ञापन


सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सबसे महंगे सितारे
‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा नॉर्थ इंडियन लड़के परम का किरदार निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में लीड रोल के लिए उन्होंने 10 से 12 करोड़ रुपये तक की मोटी फीस वसूली है। यानी इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट में वो सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले कलाकार बने हैं।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Haatak: नई फिल्म 'हाटक' में एक्शन करती दिखेंगी अदा शर्मा, अभिनेत्री ने पोस्टर के साथ दी शूटिंग की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जान्हवी कपूर की कमाई
फिल्म में जान्हवी कपूर सिद्धार्थ के अपोजिट नजर आएंगी। उन्होंने सुंदरी नाम की साउथ इंडियन लड़की का किरदार निभाया है। दर्शकों को यह फ्रेश जोड़ी काफी पसंद आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए जाह्नवी ने करीब 4 से 5 करोड़ रुपये फीस ली है।

संजय कपूर की फीस
इस फिल्म में संजय कपूर भी अहम किरदार में दिखेंगे। वो लंबे समय बाद किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हैं। उनकी फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस फिल्म के लिए लगभग 50 लाख रुपये मिले हैं।


मनजोत सिंह की फीस
वहीं ‘फुकरे’ फेम एक्टर मनजोत सिंह भी फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं। अपने किरदार के लिए उन्होंने तकरीबन 25 लाख रुपये चार्ज किए हैं। साउथ फिल्मों के जाने-माने एक्टर रेन्जी पणिक्कर भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक की फीस दी गई है।

फिल्म का बजट और रिलीज डेट
‘परम सुंदरी’ को मैडॉक स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। यही प्रोडक्शन हाउस 'स्त्री 2' और 'छावा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुका है। इस फिल्म को बनाने में लगभग 45 करोड़ रुपये का खर्च आया है। अब दर्शक 29 अगस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed