Jitendra Kumar: पंचायत के सचिव जी लड़कियों को क्यों नहीं देते सेल्फी? कपिल के शो में साझा की वजह
‘पंचायत’ सीरीज में सचिव जी का संजीदा किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार कपिल शर्मा के शो में जमकर मस्ती करते दिखेंगे। कपिल के शो में कई मजेदार बातें भी वह साझा करेंगे। इन बातों की झलक हालिया साझा किए गए एक प्रोमो में भी मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जितेंद्र कुमार वेब सीरीज ‘पंचायत’ में सचिव जी का रोल निभाते हैं, इस किरदार में अभिनेता का संजीदा अभिनय दर्शकों को काफी पसंद आता है। जल्द ही जितेंद्र कुमार कपिल शर्मा के कॉमेडी में बतौर गेस्ट नजर आएंगे। हाल ही में इस शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें जितेंद्र कुमार, जयदीप अहलावत, प्रतीक गांधी और विजय वर्मा जैसे कलाकार नजर आए। ये सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग वेब सीरीज के जरिए दर्शकों की तारीफ बटोर चुके हैं। कपिल के शो में सभी एक्टर्स ने मजेदार किस्से शेयर किए। जितेंद्र कुमार ने भी बताया कि एक खास कारण से वह लड़कियों को सेल्फी देने से इंकार कर देते हैं।
लड़कियों को सेल्फी देने से इंकार
कपिल शर्मा के इंस्टाग्राम पेज पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें कपिल, जितेंद्र कुमार से पूछते हैं कि जब कोई लड़की आपको आकर जीतू भैया कहती है तो क्या करते हैं? इस पर वह जवाब देते हैं, ‘मैं कह देता हूं कि भैया कहोगे तो सेल्फी नहीं दूंगा।’ इस पर कपिल कहते हैं, ‘धीरे-धीरे सीख रह हो आप।’ बताते चलें कि सीरीज ‘पंचायत’ से पहले जितेंद्र ने एक वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ की थी, इसमें एक टीचर जीतू भैया का किरदार निभाया था। इस किरदार के कारण वह आज भी पहचाने जाते हैं।
View this post on Instagram
कृष्णा अभिषेक ने लड़की बनकर जितेंद्र के साथ किया मजाक
कपिल के शो के प्रोमो में ही नजर आता है कि कृष्णा अभिषेक एक लड़की के गेटअप में हैं। वह कहते हैं, ‘पहले जितेंद्र की चैकिंग होगी।’ इसके बाद वह चैकिंग के बहाने जितेंद्र को गले लगा लेते हैं। इस पर जितेंद्र शरमा जाते हैं। शो में जितेंद्र के अलावा जयदीप अहलावत, प्रतीक गांधी और विजय वर्मा ने भी कई मजेदार किस्से साझा किए हैं। ये खबर भी पढ़ें: Panchayat Season 5: क्या लीक हो गई सीरीज ‘पंचायत 5’ की स्क्रिप्ट? नीना गुप्ता के खुलासे ने चौंकाया
हाल ही में वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ रिलीज हुई, इसे दर्शकों ने पसंद किया। अब खबर है कि इस सीरीज का पांचवां सीजन भी आएगा। इसमें कहानी में नए मोड़ आएंगे। सचिव जी (जितेंद्र कुमार) की लाइफ में क्या कुछ नया होगा? फुलेरा गांव में क्या नए बदलाव होंगे? यही सब अगली सीरीज में देखने को मिलेगा।