फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani Artists like atif aslam and rahat fateh ali khan career graph going down

Pakistani Artists: आतिफ असलम-राहत फतेह अली खान के करियर में आ रही गिरावट? पाकिस्तानी गायक का दावा

Sat, 22 Mar 2025 09:45 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Mar 2025 09:45 AM IST
सार

Pakistani Artists in India: भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी है। इसकी वजह से पाकिस्तानी कलाकारों को मुश्किल हो रही है। इस पर पाकिस्तानी गायक अबरार-उल-हक ने बात की है।

विज्ञापन
Pakistani Artists like atif aslam and rahat fateh ali khan career graph going down
आतिफ राहत - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

पाकिस्तानी गायक अबरार-उल-हक ने हाल ही में कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर पाबंदी की वजह से आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान के करियर पर असर पड़ा है। यूट्यूब पोडकास्ट एक्सक्यूज मी से बातचीत में अबरार-उल-हक ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों के करियर को ऊपर उठाने में बॉलीवुड ने अहम रोल अदा किया था। बॉलीवुड में काम न मिलने से पाकिस्तानी कलाकार करियर में गिरावट आई है। 
विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री करती थी पाकिस्तानी कलाकारों का सपोर्ट
बातचीत में हक ने बताया कि कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान को मौका दिया और उन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली। उन्होंने कहा 'आतिफ असलम भारत गए, जहां पर कई लोग उनके गाने पर काम कर रहे थे। कुछ लोग उनके गाने लिखते थे, कुछ लोग इसे कंपोज करते थे। उनकी सिर्फ आवाज इस्तेमाल होती थी। इसलिए वह बहुत जल्दी कामयाब हो गए। क्योंकि इंडस्ट्री उन्हें सपोर्ट कर रही थी।'
Qayamat Se Qayamat Tak: आमिर के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं मंसूर, साझा किए ‘कयामत से कयामत तक’ के किस्से
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistani Artists like atif aslam and rahat fateh ali khan career graph going down
आतिफ असलम - फोटो : इंस्टाग्राम @atifaslam
आतिफ असलम और राहत फतेह अली खान के करियर में गिरावट
हक ने बताया कि जहां बॉलीवुड में आतिफ असलम का करियर बेहतरीन था वहीं, अब जब वह इसका हिस्सा नहीं हैं, तो बॉलीवुड में उनकी मौजूदगी नहीं है। तो ऐसे में जैसे-जैसे वह भारत से दूर हो गए, उनका राब्ता खत्म हो गया, इसलिए उनके करियर ग्राफ में गिरावट आने लगी है। यही बात नुसरत साहब के भतीजे राहत फतेह अली खान के साथ हुई। अब उनके गाने नहीं आ रहे हैं। हालांकि वह नए गाने बनाने की कोशिश कर रहे होंगे।
CIFF: नए कलाकारों के समर्थन में आए हंसल मेहता-प्रतीक गांधी, बोले- नई प्रतिभाओं के साथ काम करने का जोखिम उठाएं
विज्ञापन

Pakistani Artists like atif aslam and rahat fateh ali khan career graph going down
राहत फतेह अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialrfakworld

भारत ने इसलिए लगा दिया था पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी
भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध 2016 से चर्चा का विषय रहा है। दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से मनोरंजन इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी लगा दी गई। भारत में पहले पाकिस्तानी गायकों का बॉलीवुड में कामयाब करियर था। अब उन्हें भारत के लोगों तक अपनी पहुंच बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed