फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pahalgam terrorist attack amitabh bachchan tweet leaves netizen angry and disappointed

Pahalgam Terror Attack: 'जया जी ने फोन छीन लिया क्या?' पहलगाम हमले के बाद अमिताभ का साइलेंट ट्वीट, हुए ट्रोल

Wed, 23 Apr 2025 08:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 23 Apr 2025 08:56 AM IST
सार

Pahalgam Terrorist Attack: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा बॉलीवुड गुस्से में है। अभिनेताओं ने इस पर शोक और गुस्सा जताया। इस बीच अमिताभ बच्चन ने बीती रात कुछ ऐसा ट्वीट किया जिसे लेकर वो बुरी तरह ट्रोल हाे गए। आइए जानते हैं उन्होंने क्या ट्वीट किया?

विज्ञापन
Pahalgam terrorist attack amitabh bachchan tweet leaves netizen angry and disappointed
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

विस्तार

जहां एक तरफ बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गुस्सा या शोक जताया है। वहीं अमिताभ बच्चन ने बीती रात कुछ ऐसा ट्वीट किया जिसे लेकर वो बुरी तरह ट्रोल हाे गए।
विज्ञापन

अमिताभ ने अपने ट्विटर पर बिना कुछ लिखे एक खाली ट्वीट किया। कुछ इसी तरह उन्होंने अपने ब्लॉग पर भी किया। उनके इस ट्वीट और ब्लॉग को पहलगाम हमले से जोड़ते हुए यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अमिताभ के ट्वीट से नाराज यूजर्स
अमिताभ बच्चन ने रात के 1 बजकर 20 पर एक ट्वीट किया। उनके ट्वीट में सिर्फ T5356 लिखा था और आगे सब खाली छोड़ दिया। यह देख कुछ यूजर्स नाराज हो गए। बौखलाए यूजर्स ने बिग बी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वह तरह-तरह के कमेंट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बौखलाए यूजर्स ने क्या कहा?
अमिताभ बच्चन के खाली ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जया जी ने फोन छीन लिया क्या? आगे लिखते नहीं बना पहलगाम के बारे में?' एक और ने कमेंट किया, 'कश्मीर में जो हुआ, उस पर एक पोस्ट नहीं?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आदरणीय सर, कभी कभी कुछ बोल देना चाहिए। ऐसे नरसंहार के बाद की चुप्पी सही नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा, 'कुछ तो लिख देते सर। ऐसे वक्त में आपको भारतीयों के साथ खड़ा रहना चाहिए था।'

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: आतंकवादी हमले से सहमी फिल्म इंडस्ट्री, आम्रपाली बोलीं- कब तक अपने ही देश में डर के जिएंगे

बचाव में आए प्रशंसक
जहां एक तरफ दिग्गज अभिनेता को उनके अजीबोगरीब ट्वीट को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उनके कुछ प्रशंसक उनके बचाव में आते हुए दिखे। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘खामोशी बहुत कुछ कहती है।’ एक और ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत आहत हैं, लग रहा अमिताभ सर, शब्दों की कमी पड़ गई। शायद कुछ लिखना चाह रहे थे पहलगाम पर।'

गुस्से में बॉलीवुड इंडस्ट्री
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर बॉलीवुड के सितारों का गुस्सा फूटा। उन्होंने दुख जताते हुए इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की। सितारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऐसा दुस्साह करने वालों के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। 

सितारों ने क्या कहां यहां पढ़ें: Pahalgam Attack: अक्षय बोले- सरासर हैवानियत, अनुपम ने कहा- शब्द आज नपुंसक; संजय दत्त ने पीएम से की बड़ी अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed