फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   OTT platforms are ensuring compliance with IT Rules even before the content is published Said IAMAI IDMIF

OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आईटी नियमों का पूरी तरह से कर रहे पालन, आईडीएमआईएफ-आईएएमएआई पत्र लिखकर दी जानकारी

Mon, 14 Aug 2023 06:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 14 Aug 2023 06:31 PM IST
सार

मंत्रालय को यह भी बताया गया कि प्लेफॉर्म्स यह सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठा रहे हैं कि उनके द्वारा बनाए गए  किसी भी कंटेंट का भारत की संप्रभुता, अखंडता या सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। 

विज्ञापन
OTT platforms are ensuring compliance with IT Rules even before the content is published Said IAMAI IDMIF
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ओवर-द-टॉप (ओटीटी) इंडस्ट्री के दो निकायों ने कथित तौर पर सरकार को बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आईटी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कर रहे हैं। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री फाउंडेशन (आईडीएमआईएफ) और इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) को दो अलग-अलग पत्र लिखकर कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, तैयार किए जा रहे कंटेंट आईटी नियम 2021 की आचार संहिता के अनुसार हों यह सुनिश्चित करने के लिए एक संपूर्ण प्रक्रिया से गुजरने पर सहमत हो गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

प्लेफॉर्म्स उठा रहे एहतियाती कदम

मंत्रालय को यह भी बताया गया कि प्लेफॉर्म्स यह सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठा रहे हैं कि उनके द्वारा बनाए गए  किसी भी कंटेंट का भारत की संप्रभुता, अखंडता या सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इन पत्रों के अनुसार ओटीटी प्लेटफॉर्म किसी भी नस्लीय या धार्मिक समूह के कार्यों, विश्वासों, रीति-रिवाजों या विचारों को स्क्रीन पर दिखाते समय उचित सावधानी और विवेक का प्रयोग कर रहे हैं। पत्र में लिखा गया है, “हम दोहराना चाहेंगे कि देश की संवेदनशीलता और सांस्कृतिक बारीकियों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन क्यूरेटेड कंटेंट प्लेटफॉर्म्स (ओपीसीसी) भारत में विश्व स्तरीय कंटेंट का उत्पादन करने और भारत को एक वैश्विक कंटेंट के केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जैसा कि भारत के प्रधानमंत्री और सूचना और प्रसारण मंत्री दोनों ने कल्पना की है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटी नियम 2021 का कर रहे अनुपालन

पत्रों में आगे कहा गया है, “इसके अलावा, हम इस तथ्य को फिर से बताना चाहेंगे कि ओसीसीपी सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 में निर्धारित आचार संहिता का अनुपालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।” पत्र के अनुसार आईडीएमआईएफ और आईएएमएआई के अनुसार, प्रत्येक ओसीसीपी क्रिएटर और मेकर्स को आचार संहिता के बारे में जानकारी देने की जिम्मेदारी लेगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे फिल्म, सीरीज या डॉक्यूमेंट्री बनाते समय विभिन्न बारीकियों से परिचित हों। सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक समुदायों और धार्मिक समूहों के चित्रण से संबंधित नाजुक विषयों के चित्रण के लिए, ओसीसीपी, अपने मूल्यांकन के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में शिक्षाविदों, वकीलों, न्यायाधीशों, प्रचारकों और व्यावसायिक अधिकारियों सहित विशेषज्ञों से परामर्श करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed