फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Oscar award academy to add stunt design award for its 100th ceremony

Oscar Award: अकादमी ने 100वें वर्ष समारोह के लिए की बड़ी घोषणा, स्टंट डिजाइन पुरस्कार से नवाजे जाएंगे कलाकार

Fri, 11 Apr 2025 09:01 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 11 Apr 2025 09:01 AM IST
सार

Oscar Award: हाल ही में ऑस्कर अकादमी ने एक बहुत बड़ी घोषणा की, जिसमें स्टंट डिजाइन पुरस्कार को भी शामिल कर लिया गया है। अकादमी के शताब्दी वर्ष समारोह में इसे पहली बार दिया जाएगा।

विज्ञापन
Oscar award academy to add stunt design award for its 100th ceremony
ऑस्कर 2025 - फोटो : इंस्टाग्राम @theacademy

विस्तार

साल 2028 में ऑस्कर अकादमी अपने 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस अवसर पर अकादमी ने स्टंट कला को मान्यता देते हुए इसे आधिकारिक रूप से पुरस्कार देने का फैसला किया है। सिनेमा जगत के लिए यह बहुत बड़ा फैसला है। आइए जानते हैं इस पुरस्कार के नियम और कानून। 

विज्ञापन


पुरस्कार प्राप्त करने के क्या हैं मानक?
ऑस्कर फिल्म अकादमी ने गुरुवार को सिनेमाई सितारों को बहुत बड़ी खुशखबरी दी। अकादमी अब स्टंट कला के क्षेत्र में भी स्टंट डिजाइन पुरस्कार देगी। इसकी शुरुआत अकादमी के 100वें वर्ष समारोह के दौरान होगी। यह पुरस्कार उन फिल्मों को दिया जाएगा, जो साल 2027 में रिलीज होंगी। फिल्म अकादमी के प्रोडक्शन और तकनीकी शाखा में 100 से अधिक स्टंट कलाकार शामिल हैं। ब्रैड पट, डेविड लीच जैसे कलाकारों के लिए यह असली न्याय है, जिन्होंने बतौर स्टंट मैन के रूप में ख्याति प्राप्त की है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Piracy Case: ‘छावा’ की पायरेसी मामले में मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुणे से एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्कर अकादमी के सदस्यों ने दी प्रतिक्रिया
सिनेमा के शुरुआती समय से ही फिल्मों में स्टंट कलाकारों का अमूल्य योगदान रहा है। ऑस्कर अकादमी के सीईओ बिल क्रेमर और अध्यक्ष जेनेट यंग ने संयुक्त रूप में कहा, ‘हमें इन तकनीकी और रचनात्मक कलाकारों के शानदार काम का सम्मान करने पर गर्व है, और हम इस महत्वपूर्ण अवसर तक पहुंचने में उनके जुनून और समर्पण के लिए उन्हें बधाई देते हैं।’

यह खबर भी पढ़ें: Rajkummar Rao: जब राजकुमार राव ने निभाया 324 साल बूढ़े व्यक्ति का किरदार, सभी ने कहा- ‘ये तो कोई भी…’

एक नजर ऑस्कर अकादमी के 100वें वर्ष की ओर
ऑस्कर अकादमी साल 2028 में अपने 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस अवसर पर एक शानदार समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश और दुनिया के लोग शिरकत करेंगे। इसे लेकर अकादमी कई बड़े ऐलान कर रहा है। इससे पहले अकादमी ने कास्टिंग में भी पुरस्कार देने की घोषणा की थीं, जो 2025 से रिलीज होने वाली फिल्मों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed