फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Orry dance on sheela ki jawani video viral on social media

Viral Video: ‘शीला की जवानी’ गाने पर ओरी ने लगाए जोरदार ठुमके, फैंस का खींचा ध्यान; वीडियो हुआ वायरल

Mon, 07 Jul 2025 11:33 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 07 Jul 2025 11:33 AM IST
सार

Orry Dance Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ओरी को जबरदस्त डांस करते देखा जा रहा है। देखें वीडियो। 

विज्ञापन
Orry dance on sheela ki jawani video viral on social media
ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी, जिन्हें अक्सर दिग्गज सितारों के साथ तस्वीरें खिंचाते देखा जाता है। वह हमेशा इंटरनेट पर खास उपलब्धि दर्ज कराते नजर आते हैं। अब इंफ्लुएंसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक गाने पर जोरदार ठुमके लगाते देखा जा सकता है। उनके फैंस भी इस गाने पर झूमते दिख रहे हैं। आइए देखें वायरल वीडियो। 

विज्ञापन

क्या है वायरल वीडियो? 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंफ्लुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ 'ओरी' स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं। ओरी ब्लैक कलर की बनियान के साथ ब्लू कलर की जींस पहने नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में 'शीला की जवानी' गाना बज रहा है, जिसपर उन्हें ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। ओरी के डांस को देख वहां मौजूद भीड़ अपने मोबाइल फोन में उनके डांस को कैद करते हुए झूम रहे हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओरी के फनी डांस के लिए लाइक करें। दूसरे यूजर ने बोला कि ओरी बनीं शीला। वहीं एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में मजाक करते हुए लिखा कि ओरी की जवानी। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत ही प्रतिभाशाली हैं ओरी। हालांकि, बहुत से लोग उनके इस डांस को शानदार बताते नजर आ रहे हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र ने किया याद, लिखी भावुक पोस्ट


एक नजर ओरी के करियर पर
ओरी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और वो एक इंटरनेट स्टार हैं। ओरी ने फिल्मों में भी काम किया है। वह खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ में एक्टिंग कर चुके हैं। साथ ही वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में नजर आए। अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का भी ओरी हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed