Orry-Urvashi Dance: कॉपी कैट बने ओरी? उर्वशी रौतेला को देखकर किया हूबहू डांस; वीडियो वायरल
Orry And Urvashi Rautela Video: ओरी कोई स्टार नहीं हैं। मगर, सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाए रखते हैं। इसकी वजह है कि अक्सर सितारों के साथ पोस्ट शेयर करते हैं। अपने हालिया पोस्ट के बाद वे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि सोशल मीडिया की दुनिया में एक चर्चित नाम है। फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय न होकर भी वे फिल्म स्टार की बराबर शोहरत बटोरते हैं। बॉलीवुड के हर इवेंट और पार्टी में वे नजर आते हैं। अक्सर उन्हें बड़े-बड़े सितारों और स्टारकिड्स के साथ चिल करते देखा जाता है। हाल ही में ओरी ने उर्वशी रौतेला के साथ एक वीडियो साझा किया है।
उर्वशी और ओरी ने किया डांस
ओरी को अक्सर नीसा देवगन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के साथ वीडियो और रील्स बनाते देखा जाता है। मगर, इस बार उन्होंने उर्वशी रौतेला के साथ डांस वीडियो बनाया है। उर्वशी भी अपनी एक्टिंग से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहती हैं। फिर, हालिया पोस्ट में ओरी और उर्वशी दोनों एक साथ नजर आए हैं।
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह डांस वीडियो शेयर किया है। इसमें वे लाइट पिंक कलर के लहंगे में ठुमके लगाती दिख रही हैं। ओरी भी हूबहू उनकी तरह डांस करने की कोशिश कर रहे हैं। उर्वशी जहां ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं, वहीं ओरी शॉर्ट्स और बनियान में हैं। हालांकि, उन्होंने उर्वशी की ड्रेस से मैचिंग साफा जरूर सिर पर बांधा है।
उर्वशी रौतेला का वर्क फ्रंट
ओरी और उर्वशी के वीडियो पर नेटिजंस के रिएक्शंस आए हैं। यूजर्स रेड हार्ट इमोजी और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने ओरी के लिए लिखा है, 'ये छोरा जबर्दस्ती नाचै'। उर्वशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। यह मल्टीस्टारर फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। उनके अलावा रवीना टंडन, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर सहित 30 सितारे फिल्म का हिस्सा हैं।