इमोजी प्रिंट टी-शर्ट पहनकर रिहाना से मिलने पहुंचे ओरी; सिग्नेचर पोज में ग्लोबल आइकन के साथ क्लिक कराईं फोटोज
Rihanna and Orry Video: बी-टाउन की पार्टियों और इवेंट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी जरूर पहुंचते हैं। बीती रात मुंबई में ग्लोबल आइकन रिहाना जिस इवेंट में पहुंचीं, वहां भी ओरी नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने रिहाना के साथ अपने सिग्नेचर पोज में फोटोज भी क्लिक कराए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल आइकन रिहाना भारत आई हुई हैं। वे एक ब्यूटी लॉन्च इवेंट में हिस्सा लेने आई हैं, जिसका आयोजन बीती रात मुंबई में हुआ। यहां कई सेलेब्स भी पहुंचे। जहां सितारे हों, वहां ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी न हों, ऐसा कैसे हो सकता है? इस ब्यूटी इवेंट में वे भी पहुंचे। ओरी के ओरा की ग्लोबल स्टार रिहाना भी फैन हो गई हैं। उन्होंने ओरी के साथ पैप्स को खूब पोज दिए।
ओरी और रिहाना की रीयूनियन
ओरी ने इवेंट की वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इसमें वे और रिहाना चिटचैट करते दिख रहे हैं। दोनों के बीच कान की बालियों के लोकर कुछ बातचीत चल रही है। ओरी की टी-शर्ट ने फैंस का खास ध्यान खींचा है। इसमें वे इमोजी प्रिंट वाली टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं। ओरी ने कैप्शन लिखा है, 'वह उन बालियों को लौटाने के अलावा और सब कुछ कर रही हैं'। इस वीडियो के साथ ओरी ने लिखा है, 'फिर से हुई मुलाकात'। दरअसल, रिहाना जब अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में आई थीं, तो उन्हें ओरी के ईयररिंग्स बहुत पसंद आए थे। उन्होंने वहीं ओरी से वह ईयरिंग्स उतरवा लिए थे। शायद ओरी उन्हीं को लेकर बात कर रहे हैं।
सिग्नेचर पोज में ओरी ने रिहाना के साथ क्लिक कराईं फोटोज
इसके अलावा ओरी का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वे और रिहाना पैपराजी को पोज देते दिख रहे हैं। इस दौरान ओरी अपना सिग्नेचर पोज देना नहीं भूले, जिसमें वे अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी फोटोज क्लिक कराते हैं। रिहाना भी ओरी के साथ काफी कंफर्टेबल होकर तस्वीरें क्लिक कराती दिखी हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'ओरी हर जगह छा जाते हैं'। ओरी की टी-शर्ट पर भी नेटिजंस फनी कमेंट कर रहे हैं।
दो साल पहले भी दिखी थी मजबूत बॉन्डिंग
रिहाना इससे पहले साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के जामनगर में आयोजित तीन दिवसीय प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने भारत आई थीं। उन्होंने वहां परफॉर्म भी किया था। तब भी ओरी के साथ उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। उन्होंने ओरी के साथ फोटोज क्लिक कराए थे। अब दो साल बाद भारत की यात्रा पर भी रिहाना ने ओरी के साथ गर्मजोशी से बातचीत की। ओरी और रिहाना के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है। ओरी ने एक और वीडियो भी शेयर किया है। इसमें रिहाना, ईशा अंबानी, जान्हवी कपूर, ओरी और मनीष मल्होत्रा इवेंट के बाद मस्ती करते दिख रहे हैं।