फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   On aamir khan birthday know actor Top Grossing Films list Dangal PK Dhoom 3 three Idiots Ghajini

Aamir Khan Top Grossing Films: बॉक्स ऑफिस के किंग हैं आमिर खान, 'दंगल' से लेकर 'पीके' तक है लिस्ट में शामिल

Thu, 14 Mar 2024 08:14 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 14 Mar 2024 08:14 AM IST
सार


आमिर खान की फिल्मों के दर्शक भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दीवाने हैं। साल 2014 में उनकी फिल्म ‘पीके’ रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने दुनिया भर में 769.89 करोड़ रूपये कमाए थे। वहीं साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

विज्ञापन
On aamir khan birthday know actor Top Grossing Films list Dangal PK Dhoom 3 three Idiots Ghajini
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आमिर खान बॉलीवुड में मि. परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर हैं। वे अपनी हर फिल्म में अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि इस साल के आखिर में आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे जमीन पर' रिलीज होने वाली है। दर्शकों में अभी से ही आमिर के इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेड पंडितों को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। चलिए 'सितारे जमीन पर' जब रिलीज होगी तब होगी, आइए आज हम आमिर खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में जानते हैं.... 
विज्ञापन


'गजनी' बनीं 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म 
आमिर खान की फिल्म 'गजनी' साल 2008 में रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'गजनी' आमिर की पहली फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये के आंकड़े को छुआ था। वहीं दुनिया भर में इस फिल्म ने 189.19 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आमिर इस फिल्म में असिन के साथ नजर आए थे। 
विज्ञापन


Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ की लास्ट हिट याद है?, पढ़िए सात साल पहले की उस कहानी से पहले की नौ और कहानियां
विज्ञापन
विज्ञापन


'थ्री ईडियट्स' और 'धूम थ्री' ने भी मचाया था धूम 
'थ्री ईडियट्स' आमिर खान की यादगार फिल्मों में से एक फिल्म है। साल 2009 में आई इस फिल्म के दर्शक आज भी दीवाने हैं। 'थ्री ईडियट्स' आमिर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान की इस फिल्म ने भारत में 203 करोड़ रूपये कमाए थे। वहीं पूरी दुनिया में इस फिल्म ने 400 करोड़ रूपये की कमाई की थी। इसके अलावा आमिर की फिल्म 'धूम थ्री' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने लगभग 556.74 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

इन सितारों ने बच्चों के लिए छोड़ी सिगरेट-शराब की लत

 'दंगल' ने मचाया था बॉक्स ऑफिस पर मंगल 
आमिर खान की फिल्मों के दर्शक भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दीवाने हैं। साल 2014 में उनकी फिल्म ‘पीके’ रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने दुनिया भर में 769.89 करोड़ रूपये कमाए थे। वहीं साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आमिर की इस फिल्म ने पूरी दुनिया में लगभग 2000 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी। सूत्रों की मानें तो इतनी ज्यादा कमाई करने वाली 'दंगल' पहली भारतीय फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed