{"_id":"6645e02922ae7aa76e071bf1","slug":"nushrratt-bharuccha-birthday-actress-journey-from-tv-industry-to-bollywood-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nushrratt Bharuccha Birthday: 39 साल की हुईं नुसरत भरूचा, टीवी से शुरू किया था करियर, आज हैं बॉलीवुड की हीरोइन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nushrratt Bharuccha Birthday: 39 साल की हुईं नुसरत भरूचा, टीवी से शुरू किया था करियर, आज हैं बॉलीवुड की हीरोइन
Fri, 17 May 2024 09:03 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 17 May 2024 09:03 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन पर जानिए उनके टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सफर के बारे में खास बातें।
विज्ञापन
नुसरत भरूचा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
फिल्म 'प्यार का पंजनामा' से बॉलीवुड में शोहरत हासिल कर चुकी नुसरत भरूचा की गिनती आज अच्छी अभिनेत्रियों की सूची में की जाती है। नुसरत ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। नुसरत का जन्म प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था। नुसरत आज भले ही फिल्म इंडस्ट्री जाना-पहचाना नाम हों, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। आइए एक नजर डालते हैं नुसरत के करियर के ऊपर।
टीवी सीरियल से की थी करियर की शुरुआत
नुसरत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। नुसरत ने साल 2002 में टीवी सीरियल 'किट्टी पार्टी' में काम किया था। वह इस टीवी शो में बस कुछ हफ्तों के लिए नजर आई थीं। इसके बाद नुसरत ने टीवी शो 'सेवन' में काम किया।
विज्ञापन
इस फिल्म से किया था डेब्यू
टीवी दुनिया को अलविदा कहकर नुसरत ने अपना रुख बॉलीवुड फिल्मों की तरफ कर लिया। नुसरत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'जय संतोषी मां' फिल्म से की थी। उनकी यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। शुरुआत में उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थीं, लेकिन फिर फिल्म 'प्यार का पंचनामा' ने बदल दी नुसरत की किस्मत।
प्यार का पंचनामा से मिली शोहरत
साल 2011 में निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आईं। यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस मूवी में उन्होंने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। इस फिल्म से नुसरत को बॉलीवुड में खास पहचान मिली। इसके बाद वह 'प्यार का पंचनामा 2' में नजर आई। जो सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में नजर आई। नुसरत की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इन सभी फिल्मों की सफलता के बाद नुसरत यूं ही आगे बढ़ती रहीं।

नुसरत की आने वाली फिल्में
निर्देशक विशाल फूरिया की फिल्म 'छोरी 2' में नुसरत नजर आएंगी। यह एक आगामी बॉलीवुड हॉरर ड्रामा फिल्म है। फिल्म में नुसरत के अलावा सोहा अली खान लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।