फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   nobody says that you will have to be an actor says says Ishaan Khatter

Ishaan Khatter: 'ना दबाव रहा न ही मौके छीने गए', एक्टर बनने की पसंद पर बोले ईशान खट्टर

Sat, 24 May 2025 11:49 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 24 May 2025 11:49 AM IST
सार

Ishaan Khatter On Acting: ईशान खट्टर इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 'होमबाउंड' रिलीज होने को तैयार है। ऐसे में उन्होंने अपने एक्टर बनने के बारे में बताया है। 

विज्ञापन
nobody says that you will have to be an actor says says Ishaan Khatter
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhattar

विस्तार

ईशान खट्टर अपनी बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। साल 2017 में माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया है। इसके बाद उन्होंने लोगों पर अपनी अदाकारी का जादू दिखाया है। अब ईशान अपनी आगामी फिल्म 'होमबाउंड' के साथ एक बार फिर स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार हैं। कान 2025 में फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद ईशान ने एक इंटरव्यू में अपने करियर, पारिवारिक जीवन और अपने भाई शाहिद कपूर के साथ लगातार तुलना के बारे में बात की।

विज्ञापन

एक्टर बनने का नहीं था दबाव
जूम के साथ बातजीत में ईशान ने खुलासा किया कि अभिनय में उनका कदम पूरी तरह से उनकी अपनी पसंद थी। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी भी अभिनेता बनने के लिए मजबूर नहीं किया गया था उन्होंने कहा 'ऐसा कभी नहीं हुआ कि मुझ पर थोपा गया कि तुम्हें अभिनेता बनना है, न ही मुझसे यह मौका छीना गया कि मैं यह नहीं कर सकता।' इसी बातचीत में ईशान ने अपने जीवन के निजी पहलुओं के बारे में भी बात की।
यह खबर भी पढ़ें: Ishaan Khatter: जब ईशान खट्टर ने ‘द रॉयल’ में दिए शर्टलेस सीन्स, एक्टर ने निर्देशक से कही ये बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

nobody says that you will have to be an actor says says Ishaan Khatter
ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @ishaankhattar

'द रॉयल्स' में नजर आ चुके ईशान
ईशान खट्टर हाल ही में प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित 'द रॉयल्स' में नजर आए थे। सीरीज में ईशान की अदाकारी और उनके लुक की खूब चर्चा हुई। वह इसमें शर्टलेट हुए। नेटफ्लिक्स पर 9 मई से शुरू हुई आठ-एपिसोड की इस सीरीज में भूमि पेडनेकर, जीनत अमान, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, डिनो मोरियो और दूसरे लोगों ने अदाकारी की है।

विज्ञापन

कान में दिखाई गई 'होमबाउंड'
अब ईशान खट्टर की फिल्म 'होमबाउंड' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा हैं। इस फिल्म का विश्व प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में हुआ था। नीरज घेवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को कान में अच्छी प्रतिक्रिया मिली। प्रोग्राम में उपस्थित लोगों ने 9 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा दी है। निर्माताओं ने अभी तक भारत में इसकी रिलीज की तारीख का एलान नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed