फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishaan Khatter Talk To Web Series The Royal Director About Shirtless Scenes

Ishaan Khatter: जब ईशान खट्टर ने ‘द रॉयल’ में दिए शर्टलेस सीन्स, एक्टर ने निर्देशक से कही ये बड़ी बात

Tue, 20 May 2025 05:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 20 May 2025 05:40 PM IST
सार

वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई लेकिन इस सीरीज में ईशान खट्टर पर फिल्माए गए शर्टलेस सीन्स जरूर फीमेल फैंस को पसंद आए हैं। हाल ही में इन सीन्स के बारे में सीरीज की निर्देशक ने भी बात की। निर्देशक ने बताया कि शर्टलेस सीन्स को लेकर ईशान ने भी उनसे एक जरूरी बात कही थी। 

विज्ञापन
Ishaan Khatter Talk To Web Series The Royal Director About Shirtless Scenes
वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter

विस्तार

वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में ईशान खट्टर ने प्रिंस अविराज का रोल किया, इस सीरीज में उनके अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर थीं। सीरीज को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला है। बस इस सीरीज में ईशान खट्टर के शर्टलेस सीन्स जरूर सोशल मीडिया पर छाए रहे। कई दर्शकों को लगा कि ये सीन्स सीरीज में ज्यादा ही दिखाए गए। मजाक में यहां तक कहा गया कि मेकर्स के पास ईशान खट्टर की शर्ट, ड्रेसेस का बजट नहीं था। हाल ही में ईशान के इन शर्टलेस सीन्स पर सीरीज ‘द रॉयल’ की डायरेक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Ishaan Khatter: कान में दिखाए जाने से पहले ईशान खट्टर ने की 'होमबाउंड' की तारीफ, बताया 'जरूरी' है फिल्म
विज्ञापन

कहानी का हिस्सा थे शर्टलेस सीन्स 
इंडिया टुडे से एक हालिया बातचीत में ‘द रॉयल्स’ वेब सीरीज की निर्देशक प्रियंका घोष ने कहा, ‘ईशान खट्टर पर फिल्माए गए सीन्स हमारी कहानी का हिस्सा थे। सीरीज में इन्हें जबरदस्ती नहीं रखा गया था। ईशान खट्टर एक समझदार एक्टर हैं, जहां जरूरत हुई उन्होंने अपने शर्ट को सीन्स में उतार दिया। कई बार ईशान को लगा कि यह सब ज्यादा तो नहीं हो रहा तो उन्होंने ये बात डिस्कस की। बता दूं कि हमने ईशान के लिए एक अच्छा ड्रेसेस का कलेक्शन तैयार किया था।’   

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)


कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे ईशान 
ईशान खट्टर इन दिनों फ्रांस में मौजूद हैं। इस एक्टर की फिल्म ‘होमबाउंड’ का कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला है। यह प्रीमियर 21 मई को होगा। ईशान खट्टर स्टारर इस फिल्म को नीरज घेवान ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी हैं। वह भी कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। 

इन फिल्मों में भी आए नजर 
ईशान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू किया। वह सौतेले भाई शाहिद कपूर की फिल्म ‘वाह, लाइफ हो तो ऐसी(2005)’ में नजर आए थे। ईशान खट्टर ने साल 2018 में हिंदी फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस रोमांटिक फिल्म में जान्हवी कपूर, ईशान की हीरोइन थी। यह मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक थी। इन दिनों वह फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर चर्चा में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed