फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   New Film Ram Charan and Vijay Sethupathi In Pan India Movie By Buchi Babu Sana know their role and update

New Film: राम चरण और विजय सेतुपति आमने-सामने! बुच्ची बाबू सना की पैन-इंडिया फिल्म में दिखेगी सबसे बड़ी भिड़ंत?

Fri, 18 Aug 2023 05:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 18 Aug 2023 05:34 PM IST
सार

राम चरण और विजय सेतुपति के जल्द साथ स्क्रीन साझा करने की जानकारी है। दोनों को बुच्ची बाबू सना की पैन-इंडिया फिल्म में भिड़ते देखा जाएगा। 
 

विज्ञापन
New Film Ram Charan and Vijay Sethupathi In Pan India Movie By Buchi Babu Sana know their role and update
राम चरण-विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ समय से अफवाह है कि राम चरण और बुच्ची बाबू सना एक नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। संभावित सहयोग और इसके कलाकारों से जुड़े अपडेट आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बन रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि बुच्ची बाबू सना और राम चरण के सहयोग वाली यह फिल्म अगले वर्ष तक फ्लोर पर आ जाएगी। वहीं, अब इसके स्टारकास्ट को लेकर सामने आई नई जानकारी दिल जीतने वाली है। मूवी से एक और सुपरस्टार का नाम जुड़ गया है, जो साउथ के साथ-साथ हिंदी वेब सीरीज, और फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहा है। 

विज्ञापन

राम चरण की फिल्म से जुड़े विजय सेतुपति

जानकारी के अनुसार, राम चरण और बुच्ची बाबू सना की फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष शुरू हो जाएगी। इसी बीच खबर आ रही है कि इसमें सुपरस्टार विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। मूवी में एक्टर का दिलचस्प और महत्वपूर्ण किरदार होगा। खबरें हैं कि 'जवान' की ही तरह विजय सेतुपति को इस मूवी में भी खलनायक के किरदार में देखा जाएगा। विजय सेतुपति ने एक विलेन के रूप में देश के कुछ सबसे बड़े सितारों का सामना किया है, उन्होंने दलपति विजय, शाहरुख खान और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स को चुनौती दी है। 

विज्ञापन


R Balki: सनी देओल की 'गदर 2' के फैन हुए आर बाल्की, 'घूमर' निर्देशक बोले- हमें गदर तब भी पसंद थी, आज भी पसंद है

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर होगी सुपरस्टार्स की भिड़ंत 

रिपोर्टों से पता चलता है कि राम चरण और विजय सेतुपति, नायक और खलनायक के रूप में बड़े पर्दे पर एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। एक और दिलचस्प खबर यह है कि फिल्म में संगीतकार के रूप में ए आर रहमान के होने की उम्मीद है। फिल्म में ए आर रहमान की भागीदारी निश्चित रूप से इसके प्रति प्रत्याशा को और भी अधिक बढ़ा देती है।


Gadar 2: अनिल शर्मा और सनी देओल की जोड़ी बनी 300 करोड़ी, जी स्टूडियोज की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा गदर

पैन इंडिया फिल्म से हिलेगा बॉक्स ऑफिस!

यह फिल्म कथित तौर पर सुकुमार के स्वामित्व वाले बैनर, वृद्धि सिनेमाज और सुकुमार राइटिंग्स का संयुक्त निर्माण है। उम्मीद है कि यह फिल्म पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर होगी। यह खबर अप्रत्याशित नहीं है, क्योंकि जूनियर एनटीआर और राम चरण दोनों ने एसएस राजामौली की 'आरआरआर' में अपनी सफलता से देश भर के दर्शकों को प्रभावित किया है। राम चरण की पाइपलाइन में एक और आशाजनक फिल्म 'गेम चेंजर है,  जिसका डायरेक्शन शंकर करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed