{"_id":"660b86647f88a7964c0b3b5d","slug":"neetu-kapoor-asks-the-great-indian-kapil-show-judge-archana-puran-singh-how-do-you-take-all-this-jokes-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neetu Kapoor: 'क्या आप तंज से नहीं होती हैं परेशान', कपिल-अर्चना के जोक्स से हुईं नीतू हुईं हैरान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Neetu Kapoor: 'क्या आप तंज से नहीं होती हैं परेशान', कपिल-अर्चना के जोक्स से हुईं नीतू हुईं हैरान
Tue, 02 Apr 2024 09:46 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:46 AM IST
सार
कपिल शर्मा और अर्चन पूरन सिंह की ट्यूनिंग लाजवाब है। कपिल के हर मजाक पर अर्चना दिल खोल कर हंसती नजर आती हैं, लेकिन कई बार कपिल ऐसे मजाक भी कर देते हैं जिससे आस-पास मौजूद लोगों को लगने लगता है कि कहीं अर्चना को बुरा तो नहीं लग गया होगा।
विज्ञापन
द ग्रेट इंडियन कपिल शो
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर अपने बच्चों रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर के संग 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले एपिसोड में नजर आईं। शो के दौरान नीतू कपूर अपने दिवगंत पति ऋषि कपूर को कई बार याद करती दिखीं। कपिल शर्मा भी अपने पुराने अंदाज में दर्शकों का दिल जीतते नजर आए। अब पहले एपिसोड के प्रसारित हो जाने के बाद कपिल ने यूट्यूब पर 'बचा हुआ कंटेंट' के नाम से शो के कुछ अनदेखे दृश्यों को साझा किया है।
नीतू हुईं हैरान
कपिल शर्मा और अर्चन पूरन सिंह की ट्यूनिंग लाजवाब है। कपिल के हर मजाक पर अर्चना दिल खोल कर हंसती नजर आती हैं, लेकिन कई बार कपिल ऐसे मजाक भी कर देते हैं जिससे आस-पास मौजूद लोगों को लगने लगता है कि कहीं अर्चना को बुरा तो नहीं लग गया होगा। पिछले दिनों जब शो में नीतू कपूर बतौर गेस्ट शामिल हुईं तब उन्होंने शो की जज अर्चना से पूछा, 'कपिल आपके ऊपर इतने तंज कसते हैं, क्या आपको बुरा नहीं लगता है।'
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने उठाया 'टाइगर' की रिलीज डेट से पर्दा, साझा किया फिल्म में आवाज देने का अनुभव
विज्ञापन
कैसे संभालती हैं खुद को
दरअसल शो के दौरान कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह की तरफ देखते हैं और कहते हैं, 'ऐसा लग रहा है इतने सारे फूलों के बीच एक बड़ा गोभी का फूल बैठा है।' जहां कपिल के मजाक ने सभी को हंसा दिया, वहीं नीतू ने अर्चना से पूछा, 'आप इस तरह के मजाक को कैसे सह लेती हैं।' अर्चना मुस्कुराते हुए बोलती हैं, 'डार्लिंग मेरी हंसी से मेरा बैंक बैलेंस बढ़ रहा है।'
Box Office Collection: चौथे दिन सुस्त पड़ी क्रू-गॉडजिला x कॉन्ग की रफ्तार, ऐसा रहा बाकी फिल्मों का हाल
अर्चना और कपिल साझा करते हैं प्यारा रिश्ता
अर्चना पूरन सिंह अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'सोशल मीडिया पर भी मेरे फैंस मुझसे अक्सर पूछते हैं कि क्या कपिल जिस तरह से मेरे बारे में मजाक करते हैं, उससे मुझे बुरा नहीं लगता या फिर मैं बिना कुछ कहे बस उनकी बातें क्यों सुनती रहती हूं। तब मैं उन्हें कहती हूं हम एक-दूसरे को 'कॉमेडी सर्कस' के वक्त से जानते हैं। हमारे बीच में एक बेहद प्यारा रिश्ता है। मैं जानती हूं कि कपिल मुझसे प्यार करता है और उन चुटकुलों में भी मेरे लिए प्यार ही छिपा हुआ है।'