फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neeraj Ghaywan reacts to reports of paying less compensation to Homebound family

Homebound: सफाई में क्या बाेले नीरज घेवान? जिस परिवार की कहानी पर बनी ‘होमबाउंड’, उसे कम मुआवजा देने का इल्जाम

Fri, 03 Oct 2025 07:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 03 Oct 2025 07:59 PM IST
सार

Neeraj Ghaywan on Homebound Controversy: 'होमबाउंड' के निर्देशक नीरज घेवान पर इल्जाम है कि उन्होंने जिस परिवार से प्रेरित होकर यह फिल्म बनाई, उस परिवार को उन्होंने बहुत कम मुआवजा दिया। इस पर उन्होंने अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
Neeraj Ghaywan reacts to reports of paying less compensation to Homebound family
नीरज घेवान, होमबाउंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीरज घेवान के निर्देशन में बनी फिल्म 'होमबाउंड' इन दिनों चर्चा में है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 26 सितंबर को रिलीज हुई। नीरज घेवान पर इल्जाम है कि उन्होंने उस परिवार को कम मुआवजा दिया है जिस परिवार से उनकी फिल्म प्रेरित है। इस मामले पर नीरज घेवान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में एक्स पर एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन

नीरज घेवान ने दी सफाई
खबरों में दावा किया गया था कि नीरज घेवान ने परिवार को केवल 10,000 रुपये का मुआवजा दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज ने एक्स पर एक लंबा नोट लिखा है। इसमें फिल्म निर्माता ने दावे को भ्रामक बताया है। नीरज घेवान ने पोस्ट में लिखा 'आप में से कुछ लोगों ने उन रिपोर्टों पर चिंता जाहिर की है, जिनमें दावा किया गया है कि जिस परिवार के जीवन ने 'होमबाउंड' को प्रेरित किया, उसे मात्र 10,000 रुपये का मुआवजा दिया गया। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह राशि एक प्रतीकात्मक राशि थी, जो मैंने कई साल पहले अपने शुरुआती शोध के दौरान राम चरण को दी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी को कम नहीं आंका
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा 'कृपया इसे दिए गए मुआवजे की पूरी राशि समझने की भूल न करें। न तो मैं और न ही निर्माता इतनी गहरी कहानी को इतना कम आंकेंगे। परिवार का साथ मेरे लिए बड़ी बात है। हमने उनके भरोसे कहानी का सम्मान किया है। उन्होंने इस बारे में मेरे साथ अपनी खुशी जाहिर की है। मैं व्यक्तिगत रूप से संख्या का जिक्र नहीं करना चाहता। क्योंकि इससे अमृत और सैयूब, जो 'होमबाउंड' के असली हीरो हैं, के साथ मेरे रिश्ते का अनादर होगा।'

यह खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan: 'हर फिल्म यातना नहीं होती', 'वॉर 2' में काम करने को लेकर बोले ऋतिक; निर्देशक की तारीफ की
विज्ञापन

Neeraj Ghaywan reacts to reports of paying less compensation to Homebound family
'होमबाउंड' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में
फिल्म 'होमबाउंड' एक मुस्लिम और एक दलित की बचपन की दोस्ती को दर्शाती है। दोनों समाज में इज्जत पाने के लिए पुलिस की नौकरी की ख्वाहिश रखते हैं। इसमें ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर ने अहम भूमिका निभाई है।
इसके निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला और मार्टिन स्कॉर्सेसी हैं। इस फिल्म का प्रीमियर कान फिल्म समारोह में हुआ था और इसे टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में भी प्रदर्शित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed