{"_id":"6839888f792fb574900024f2","slug":"navjot-singh-sidhu-warned-shah-rukh-khan-for-going-in-bollywood-and-says-they-will-eat-you-in-breakfast-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: नवजोत सिंह सिद्धू ने शाहरुख को दी थी बड़ी चेतावनी, बोले- ‘लोग आपको नाश्ते में खा जाएंगे…’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shah Rukh Khan: नवजोत सिंह सिद्धू ने शाहरुख को दी थी बड़ी चेतावनी, बोले- ‘लोग आपको नाश्ते में खा जाएंगे…’
Fri, 30 May 2025 04:00 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 30 May 2025 04:00 PM IST
सार
Navjot Singh Sidhu Warns Shah Rukh Khan: हाल ही में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिद्धू ने बताया कि उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान को फिल्मों में चुनौतियों को लेकर चेतावनी दी थी। आइए जानते हैं सिद्धू ने क्या कहा।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू और शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनय की दुनिया में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अभिनेता ने टीवी शो के जरिए एक्टिंग की शुरुआत की थी, फिर फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान को फिल्मों को लेकर कड़ी चेतावनी दी थी, फिर अभिनेता के जवाब ने उन्हें हैरान कर दिया था। आइए जानते हैं क्या है पूरी बात।
विज्ञापन
सिद्धू किंग खान के निकले फैन
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने मैजिक मोमेंट्स यूट्यूब चैनल से बात की। उन्होंने लखनऊ में एक क्रिकेट मैच के बाद शाहरुख खान के साथ मुलाकात को याद किया। उन्होंंने कहा कि अभिनेता ने आकर कहा कि वे सिद्धू को बहुत बड़े फैन हैं। इसके जवाब में सिद्धू ने कहा कि वह भी अभिनेता के फैन हैं और उनके 'फौजी' और 'सर्कस' सीरियल को प्रतिदिन टीवी पर देखते हैं, बल्कि इसी कारण टीवी खोलते हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Huma Qureshi: महिला बीएसएफ जवानों के साथ अभिनेत्री ने शेयर कीं तस्वीरें, पहलगाम हमले के पीड़ितों का दी हिम्मत
विज्ञापन
सिद्धू ने शाहरुख खान को दी चेतावनी
आगे बातचीत के दौरान सिद्धू पाजी ने बताया कि अभिनेता शाहरुख खान ने उनसे कहा कि वे बॉलीवुड में जा रहे हैं। इसके जवाब में सिद्धू ने कहा, ‘आपकी मत मारी गई है? वहां आपको किसी माता-पिता की जरूरत है, जो आपका समर्थन कर सके और आगे बढ़ा सके। अभी आपने बताया कि आपके माता-पिता नहीं है। शाहरुख ने इसके जवाब में कहा, ‘सिद्धू साहब, मैं संभाल लूंगा।’ तो फिर मैंने कहा, 'वहां गलाकाट प्रतिस्पर्धा है। वे आपको नाश्ते में सॉसेज की तरह खा जाएंगे।'
शाहरुख खान ने दिया शानदार जवाब
सिद्धू पाजी के इतना कहने पर अभिनेता शाहरुख खान के जवाब को उन्होंने याद किया। उन्होंने बताया कि अभिनेता ने कहा, ‘सिद्धू साहब, क्या मैं कुछ कह सकता हूं? मैं किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं करता। मैं खुद से प्रतियोगिता करता हूं।’ इस जवाब पर सिद्धू ने इंटरव्यू में बताया, ‘वह बहुत विनम्र व्यक्ति हैं और आज भी वैसे ही हैं।’
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'जवान' और 'डंकी' जैसी फिल्मों में देखा गया था। वहीं, आगामी फिल्म की बात करें तो अभिनेता 'किंग' फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है।