{"_id":"68396c011a6c75c6d30495bb","slug":"huma-qureshi-shares-pictures-from-jammu-and-spent-time-with-bsf-jawans-2025-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Huma Qureshi: महिला बीएसएफ जवानों के साथ अभिनेत्री ने शेयर कीं तस्वीरें, पहलगाम हमले के पीड़ितों का दी हिम्मत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Huma Qureshi: महिला बीएसएफ जवानों के साथ अभिनेत्री ने शेयर कीं तस्वीरें, पहलगाम हमले के पीड़ितों का दी हिम्मत
Fri, 30 May 2025 01:58 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 30 May 2025 01:58 PM IST
सार
Huma Qureshi in Jammu: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी हाल ही में जम्मू-कश्मीर पहुंची, जहां वो बीएसएफ जवानों के बीच नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
विज्ञापन
हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @iamhumaq
विस्तार
भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने जम्मू कश्मीर का दौरा किया। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं, जिसमें वो बीएसएफ जवानों के साथ खूबसूरत पलों को साझा कर रही हैं और सेना की शौर्यता के बारे में कुछ प्रतिक्रिया भी दे रही हैं। आइए देखतें हैं अभिनेत्री की तस्वीरें।
विज्ञापन
जम्मू से आया संदेशा
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं हैं। इन तस्वीरों में वो जम्मू की आबो-हवा को महसूस करती दिख रही हैं। साथ ही कैप्शन में लिखती हैं, ‘जम्मू से पोस्टकार्ड’, जिसमें आसमान में उमड़ते-घुमड़ते प्यारे बादलों को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Paresh Rawal Bday: सुनील शेट्टी ने परेश रावल को दी जन्मदिन की बधाई, 'हेरा फेरी 3' को लेकर यूजर्स ने की गुजारिश
विज्ञापन
बीएसएफ महिला जवानों से मिलीं हुमा
एक्ट्रेस ने जम्मू में तैनात बीएसएफ जवानों से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री महिला जवानों के बीच दिख रही हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय शानदार जज्बा दिखाया था। इसके अलावा एक और तस्वीर में अभिनेत्री बीएसएफ जवानों से बात करती दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बातचीत में हुमा कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सेना की प्रशंसा की है।
पीड़ित परिवारों को दी संवेदना
साझा की गई तस्वीरों में अभिनेत्री पहलगाम में हुए आतंकी हमले से प्रभावित लोगों से मिलती हुई दिख रही हैं। साथ ही उन्हें संवेदनाएं भी दे रही हैं, जिसमें महिलाओं-पुरुषों को वो ढाढ़स दिलाने का काम कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने वहां की खूबसूरती को भी साझा किया है।
हुमा कुरैशी का वर्कफ्रंट
हुमा कुरैशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आगामी वेब सरीज 'महारानी 4' में नजर आने वाली हैं। इसमें अभिनेत्री रानी भारती के किरदार में एक बार फिर से वापसी कर रही हैं।