Naseeruddin Shah: 'आलोचना की परवाह नहीं', दिलजीत के समर्थन वाली पोस्ट डिलीट करने पर नसीरुद्दीन ने तोड़ी चुप्पी
Sardaar Ji 3 Controversy: फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर दिलजीत दोसांझ विवादों में हैं। तमाम सितारे और फैंस उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच कथित तौर पर नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत का समर्थन किया, जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। इस पर नसीरुद्दीन ने प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तान अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर विवादों में हैं। इस बीच सोमवार को दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट किया। बाद में उन्होंने वह डिलीट कर दिया। इसे लेकर जब अभिनेता की आलोचना हो रही है तो उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
बोले- 'मैंने पोस्ट डिलीट नहीं की'
नसीरुद्दीन शाह ने आज बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने दिलजीत के समर्थन में पोस्ट करने को लेकर हो रही आलोचना पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया। एक्टर ने फेसबुक पर साझा की गई पोस्ट में लिखा है, 'मैंने दिलजीत दोसांझ के बारे में अपनी पोस्ट डिलीट नहीं की है। मुझे किसी भी तरह की आलोचना की परवाह नहीं है'।

पोस्ट डिलीट करने के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
जिस पोस्ट को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि नसीरुद्दीन शाह ने डिलीट कर दी है, वह सोशल मीडिया पर नजर नहीं आ रही है। कहा जा रहा है कि दिलीजत के समर्थन में पोस्ट करने के बाद हुई आलोचनाओं के चलते उन्होंने पोस्ट डिलीट करने का फैसला लिया। नसीरुद्दीन शाह ने सोमवार को किए गए पोस्ट को डिलीट करने के बाद मंगलवार को एक क्रिप्टिक संदेश फेसबुक पर लिखा है।
Mandakini's Father Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी के पिता का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट
दार्शनिक का विचार किया साझा
मंगलवार को नसीरुद्दीन शाह ने जो पोस्ट शेयर किया, उसमें उन्होंने वैज्ञानिक और दार्शनिक जॉर्ज क्रिस्टोफ लिचेनबर्ग का एक विचार साझा किया है। उन्होंने संदेश में लिखा, ‘किसी की दाढ़ी जलाए बिना भीड़ के बीच सच्चाई की मशाल ले जाना लगभग असंभव है।’ अभिनेता के इस नए पोस्ट पर यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने उनकी आलोचना की तो कुछ ने उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का बचाव किया।