फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nani want big success of Nabha Natesh and Priyadarshi upcoming comedy film Darling like Teja Sajja Hanuman

Nani: नानी चाहते हैं 'डार्लिंग' की बड़ी सफलता, चाहते हैं 'हनुमान' जितनी कमाई करे फिल्म

Tue, 16 Jul 2024 02:38 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 16 Jul 2024 02:38 PM IST
सार

'डार्लिंग' फिल्म की प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे सुपरस्टार नानी ने फिल्म की बड़ी सफलता की कामना की है। इस दौरान उन्होंने प्रियदर्शी के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी बातचीत की है। 

विज्ञापन
Nani want big success of Nabha Natesh and Priyadarshi upcoming comedy film Darling like Teja Sajja Hanuman
नानी- डार्लिंग फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नानी दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन और सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह ज्यादातर तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। हाल में ही वह फिल्म 'हाय नन्ना' में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को लेकर व्यस्त हैं। इस बीच वह नाभा नटेश और प्रियदर्शी की आगामी कॉमेडी फिल्म डार्लिंग के प्री-रिलीज इवेंट में वह मुख्य अतिथि थे। इस दौरान उन्होंने इस फिल्म की सफलता के लिए एक बड़ी बात कही है। 

विज्ञापन


नानी ने की डार्लिंग की बड़ी सफलता की कामना
नानी ने इस प्री-रिलीज इवेंट के दौरान फिल्म की बड़ी सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि डार्लिंग भी हनु-मान की तरह एक बड़ी हिट बने। ये दोनों ही फिल्में निरंजन रेड्डी द्वारा निर्मित हैं। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि डार्लिंग का टीजर और ट्रेलर काफी मनोरंजक है। उन्होंने कहा कि वह नाभा द्वारा निभाए गए लेडी अपरिचित के किरदार से उम्मीद कर सकते हैं कि कितना ज्यादा कॉमेडी उत्पन्न की जा सकती है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म से उनके करियर में एक नया बदलाव आएगा। गौरतलब है कि नाभा फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ी दुर्घटना से बच कर आई हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थ-करीना समेत इन सितारों ने दी कैटरीना को जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

हाय नन्ना के दौरान हुई थी प्रियदर्शी से नानी की दोस्ती 
अभिनेता ने आगे कहा कि उन्हें प्रियदर्शी पर काफी विश्वास है। नई प्रतिभाओं की खोज कर लाने वाली उनकी नजरों पर वह काफी भरोसा करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि डार्लिंग के निर्देशक अश्विन राम की प्रतिभा टीजर और ट्रेलर से साफ स्पष्ट हो रही है। इसके अलावा उन्होंने प्रियदर्शी को लेकर कहा, " मुझे दर्शी के रूप में एक अच्छा दोस्त मिला है। मैं अपने आप में रहने वाला इंसान हूं, मैं आमतौर पर बहुत से लोगों से बातचीत नहीं करता, लेकिन हाय नन्ना के गोवा शेड्यूल के दौरान दर्शी के साथ मेरी अच्छी दोस्ती हो गई।"
Akshay Kumar: 'वह चिल्लाने या गुस्सा करने वालों में नहीं', अक्षय संग मतभेदों पर सुधा कोंगरा ने तोड़ी चुप्पी
19 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म 
इस इवेंट के दौरान नानी ने तेलुगु सिनेमा की बदलती शैलियों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ज्यादातर एक्शन ड्रामा फिल्में ही बनती हैं। कॉमेडी और लव जॉनर की फिल्में थोड़ी नजरअंदाज होने लगी हैं। लगातार एक ही जॉनर की फिल्में देख कर दर्शक भी बोर होने लगेंगे। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने पिछले साल प्यार और भावनाओं पर आधारित फिल्म की थी और अब दर्शी प्यार और कॉमेडी वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है दर्शकों को यह काफी पसंद आएगी। बता दें कि डार्लिंग 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
बेटे को संभालते हुए नींद पूरी नहीं कर पा रहीं इलियाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed