{"_id":"6808db2e109a5fd3b807aedc","slug":"murad-death-anniversary-know-about-his-film-family-and-career-2025-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murad: अंग्रेज जमाने के अभिनेता हैं रजा मुराद के पिता मुराद, फिल्मों में निभाया जज, पुलिस और सम्राट का किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Murad: अंग्रेज जमाने के अभिनेता हैं रजा मुराद के पिता मुराद, फिल्मों में निभाया जज, पुलिस और सम्राट का किरदार
Thu, 24 Apr 2025 07:46 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 24 Apr 2025 07:46 AM IST
सार
Murad Death Anniversary: बॉलीवुड में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता रजा मुराद के पिता मुराद की आज पुण्यतिथि है। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
पिता मुराद के साथ रजा मुराद
- फोटो : इंस्टाग्राम @razamurad1950
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेता मुराद की आज पुण्यतिथि है। उनका असली नाम हामिद अली मुराद था लेकिन वह सबसे ज्यादा मुराद के नाम से मशहूर थे। वह फिल्मों में सहायक किरदार निभाने के लिए मशहूर थे। मुराद 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में नजर आए। उनकी फिल्में 1940 से 1980 के बीच की हैं। इसलिए उन्हें अंग्रेज जमाने का अभिनेता भी कहा जाता है।
विज्ञापन
महबूब की फिल्मों से बनाई पहचान
मुराद 24 सितंबर 1911 को उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में पैदा हुए। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। मुराद ने साल 1943 में अपने अभिनय करियर की शुरूआत 'नजमा' फिल्म से की। इस फिल्म का निर्देशन महबूब खान ने किया। मुराद ने महबूब खान की फिल्मों 'अनमोल घड़ी', 'अंदाज', 'आन' और 'अमर' में काम किया और अपनी पहचान बनाई
Nag Ashwin B'day: इस निर्देशक ने बनाई भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म, जीते कई अवॉर्ड्स

मुराद
- फोटो : अमर उजाला
मुराद की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्में और किरदार
मुराद ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। मुराद ने 'दो बीघा जमीन' में एक निर्दयी जमींदार का रोल किया। 'देवदास' (1955) में उन्होंने देवदास के पिता का किरदार निभाया। उन्होंने 'मुगल-ए-आजम' में राजा मान सिंह का किरदार निभाया। इसके अलावा मुराद ने हॉलीवुड की फिल्म 'टार्जन गोज टू इंडिया' में महाराजा का किरदार अदा किया। अपने पूरे करियर में मुराद ने पिता, पुलिस अफसर, न्यायधीश और सम्राट का किरदार निभाया है।
Rajkummar Rao: दूल्हा बनने के अलावा राजकुमार राव ने इन फिल्मों में निभाया दमदार किरदार, खूब हुई तारीफ

मुराद के परिवार में हैं कई कलाकार
मुराद बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार रजा मुराद के पिता हैं। रजा मुराद फिल्मों में अकसर विलेन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। अभिनेत्री जीनत अमान मुराद की भतीजी हैं। जीनत अमान सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कलाकारों में शामिल हैं। अभिनेत्री सोनम खान जो पहले बख्तावर खान के नाम से जानी जाती थीं, वह मुराद की पोती हैं। सोनम खान हिंदी के साथ तेलुगु सिनेमा में अभिनय करती हैं। अभिनेत्री सनोबर कबीर भी मुराद की पोती हैं। वह गायिका के अलावा डांसर भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन डांस नंबर्स दिए हैं।

बीमारी और आखिरी वक्त
मुराद के बेटे रजा मुराद ने 1996 में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता को 1981 में पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। कुछ दिनों बाद वह ठीक हो गए थे लेकिन उस अटैक के बाद उन्हें चलने में कठिनाई हो रही थी। मुराद ने 1987 में अपने अभिनय करियर से पूरी तरह संन्यास ले लिया। मुराद ने 86 साल की उम्र में 24 अप्रैल 1997 को मुंबई में आखिरी सांस ली।