फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mufasa the Lion King vs Pushpa 2 Box Office Collection in Advance Booking Report on the Occasion of Christmas

Mufasa Vs Pushpa 2: क्रिसमस की एडवांस बुकिंग में मुफासा बना नंबर वन, पुष्प राज की हालत इतनी पतली

Tue, 24 Dec 2024 03:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Dec 2024 03:22 PM IST
सार

Mufasa Vs Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर यूं तो इन दिनों 'पुष्पा 2' का कब्जा है। मगर, 20 दिसंबर को रिलीज हुई 'मुफासा: द लायन किंग' इसे जबर्दस्त टक्कर दे रही है। क्रिसमस पर एडवांस बुकिंग के मामले में एनिमेटिड फिल्म काफी आगे है।

विज्ञापन
Mufasa the Lion King vs Pushpa 2 Box Office Collection in Advance Booking Report on the Occasion of Christmas
पुष्पा 2, मुफासा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्लू अर्जुन अभिनीत 'पुष्पा 2' छाई हुई है। 05 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है। कोई भारतीय फिल्म इसके आगे-पीछे फटक तक नहीं पा रही, लेकिन 20 दिसंबर को रिलीज हुई अमेरिकी एनिमेटिड फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' ने जरूर इसकी हालत पतली कर दी है। क्रिसमस पर एडवांस बुकिंग के मामले 'मुफासा' की दहाड़ के आगे पुष्पराज झुकता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Mufasa the Lion King vs Pushpa 2 Box Office Collection in Advance Booking Report on the Occasion of Christmas
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मुफासा' देखने में दर्शकों की दिलचस्पी
कल 25 दिसंबर को क्रिसमस है। सिनेमा के शौकीन छुट्टी का यह दिन मनाने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे। अपनी सीट पक्की करने के लिए धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। आज 24 दिसंबर मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कल बुधवार की एडवांस बुकिंग में मुफासा के करीब 44 हजार टिकट बिक चुके हैं। पीवीआर में 'मुफासा' के 37 हजार टिकट बिके हैं। सिनेपोलिस के लिए सात हजार टिकट। इन आंकड़ों में अभी और इजाफा होने के आसार हैं।

Pushpa 2: अल्लू के पुष्पा 2 संध्या थिएटर के विवाद की वजह से क्या सुकुमार छोड़ देंगे सिनेमा? जानिए पूरी सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Mufasa the Lion King vs Pushpa 2 Box Office Collection in Advance Booking Report on the Occasion of Christmas
पुष्पा 2 - फोटो : एक्स

ऐसा है पुष्पा 2 का हाल 
बात करें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म की तो कल क्रिसमस के लिए इस फिल्म के अब तक 27  हजार टिकट बिके हैं। आंकड़ों के मुताबिक एडवांस बुकिंग में 'पुष्पा 2'  के 21 हजार टिकट पीवीआर के लिए बुक हुए हैं। वहीं, सिनेपोलिस के लिए छह हजार टिकट बिके हैं। तुलनात्मक रूप से 'मुफासा' ने अल्लू अर्जुन की फिल्म को पटखनी दे दी है। 

Box Office Collection Report: पुष्पा 2 इतिहास रचने से एक कदम दूर, मंडे टेस्ट में कैसा रहा मुफासा-वनवास का हाल

विज्ञापन

कितनी हुई दोनों फिल्मों की अब तक कमाई
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। यह नंबर वन भारतीय फिल्म बन गई है। हिंदी पट्टी में भी इसका दबदबा है। पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1079 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, 'मुफासा' भी भारतीय दर्शकों के बीच छा गई है। 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई फिल्म ने अब तक 48.08 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed