फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Taapsee Pannu Starrer movie game over trailer review

Trailer Review: गेम ओवर के ट्रेलर में तापसी की दमदार अदाकारी, अनुराग के नाम की नहीं दिखी जरूरत

Fri, 31 May 2019 02:11 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Fri, 31 May 2019 02:11 PM IST
सार

  • डिजिटल रिव्यू- गेम ओवर (ट्रेलर)
  • कलाकार- तापसी पन्नू, विनोदिनी वैद्यनाथ और अनीश कुरुविला
  • निर्देशक- अश्विन श्रवनन 
  • बैनर- वाई नाट स्टूडियोज

विज्ञापन
Taapsee Pannu Starrer movie game over trailer review
Game Over - फोटो : मुंबई ब्यूरो

विस्तार

फिल्म बदला में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कानूनी दांव खेलती नजर आईं तापसी पन्नू की अगली थ्रिलर गेम ओवर का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को थोड़ा भ्रमित करता है और अचरज में भी डालता है। फिल्म तापसी पन्नू की पहली सोलो फिल्म है लिहाजा इसके नतीजे ही तय करेंगे कि पिंक और बदला की कामयाबी में उनका कितना हाथ रहा।
विज्ञापन


गेम ओवर के ट्रेलर के पहले दृश्य में तापसी एक आम महिला की तरह खुश और सामान्य जिंदगी जीने वाली महिला की तरह दिखती हैं और अगले ही दृश्य में एक गेम का लेआउट दिखने के बाद दरवाजा खोलते ही डर जाती हैं।  एक दूसरे दृश्य में एक डाक्टर तापसी और विनोदिनी को 'एनिवर्सरी रिएक्शन' नाम की एक बीमारी के बारे में बताता नजर आ रहा है। ट्रेलर के शुरू में सामान्य दिख रही तापसी अंत तक जाते जाते एक व्हीलचेयर पर दिखती हैं और उनके दोनो पैरों में प्लास्टर बंधा नजर आता है। 
विज्ञापन


अपने किरदारों को लेकर अलग अलग प्रयोग करने वाली तापसी का अभिनय पूरे ट्रेलर में प्रभावित करता है। इससे पहले तापसी पन्नू सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म कंचना में इस तरह का किरदार निभा चुकी  हैं। 2 मिनट 13 सेकेंड का यह ट्रेलर एक जलते हुए जॉयस्टिक पर खत्म होता है। निर्देशक अश्विन श्रवनन अलग अलग कैमरा ऐंगल, लाइट और साउंड इफेक्ट के समुचित प्रयोग से ट्रेलर में डर का माहौल बनाने में कामयाब रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिल हॉरर फिल्म माया और इरावकालम फिल्मों का निर्देशन कर चुके श्रवनन की फिल्म का यह यह ट्रेलर लोगों में जिज्ञासा जगाने में कामयाब रहा। अनुराग कश्यप का फिल्म में कोई काम नहीं है, उनका नाम सिर्फ पब्लिसिटी के लिए फिल्म से चिपका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed