{"_id":"5d0cbdea8ebc3e71b341a9be","slug":"sonakshi-sinha-varun-singh-baadshah-starrer-khandani-shafakhana-trailer-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"Review: खानदानी शफाखाना का ट्रेलर रिलीज, गुप्त ज्ञान को सार्वजनिक करने निकलीं सोनाक्षी सिन्हा","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Review: खानदानी शफाखाना का ट्रेलर रिलीज, गुप्त ज्ञान को सार्वजनिक करने निकलीं सोनाक्षी सिन्हा
Fri, 21 Jun 2019 04:52 PM IST
Avinash Pal
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 21 Jun 2019 04:52 PM IST
सार
Digital Review: खानदानी शफाखाना (ट्रेलर)
कलाकार: सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा, बादशाह, अन्नू कपूर आदि।
निर्देशक: शिल्पी दासगुप्ता
निर्माता: टी सीरीज
विज्ञापन
खानदानी शफाखाना का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रज्जो पांडे को बेबी बेदी बनने में भले नौ साल लग गए हों, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा देर से ही सही पर दुरुस्त आई हैं। बीच में वह पाखी, मिताली, चंदा, माया, सत्या सब बन लीं पर उनके करियर का विकी डोनर मोमेंट अब आया है। गौतम मेहरा की लिखी कहानी में ताजा ताजा निर्देशक बनी शिल्पी दासगुप्ता ने उन्हें यूं सेट किया है जैसे कि बेबी बेदी में कोई और अदाकार फिट ही नहीं हो सकती थी। फिल्म खानदानी शफाखाना में सोनाक्षी सिन्हा फाइनली आ चुकी हैं, इनका भी स्वागत करना बनता है।
विज्ञापन
खानदानी शफाखाना गुप्त ज्ञान की बातें सार्वजनिक करने की कहानी कहने वाली फिल्म दिखती है। इसके ट्रेलर को बीते 24 घंटे से लोगों को इंतजार रहा। सुबह 11 बजे आने वाला ट्रेलर देर से तरन्नुम में आया। कुछ कुछ वैसे ही जैसे की पहलवान की टूटी टांग का एक्सरे देख बेबी बेदी का शर्माना देर से परदे पर आया है। सोनाक्षी सिन्हा ने पहले भी अकीरा और नूर जैसी टाइटल रोल वाली फिल्में की हैं, पर खानदानी शफाखाना उनके लिए सही समय पर आई सही एक्साइटमेंट है।
विज्ञापन
ट्रेलर की शुरूआत हिंदी सिनेमा में आर्यपुत्र का वीर्यदान लेकर आने वाले अन्नू कपूर से होती है। मामाजी के निधन की सूचना के साथ जानकारी ये है कि उनका खानदानी शफाखाना बेबी बेदी को मिलने वाला है। शर्त ये है कि बेबी को ये गुप्त रोग क्लीनिक छह महीने खुद चलाना होगा। ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा के साथ चूचा वरुण शर्मा भी हैं जिनकी एक और फिल्म अर्जुन पटियाला का एक ट्रेलर एक दिन ही पहले रिलीज हुआ। दोनों की भाई-बहन वाली केमिस्ट्री कमाल की बन पड़ी है। बतौर अभिनेता हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे रैपर बादशाह की एंट्री ट्रेलर का हाईप्वाइंट है।
विज्ञापन
ट्रेलर इस बात की भी मुनादी करता है कि बड़े स्टार्स की ही फिल्में बनाते रही कंपनी टी सीरीज अब कहानियों पर फोकस कर रही है। टी सीरीज की फिल्म कबीर सिंह के रिलीज होने के दिन ही खानदानी शफाखाना का ट्रेलर देखकर बोलना बनता है, बधाई हो!
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन