फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   movie review of baahubali the conclusion

Baahubali 2 Movie Review: रोमांस खूबसूरत और एक्शन सांसें रोक देने वाला

Fri, 28 Apr 2017 05:49 PM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Fri, 28 Apr 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
movie review of baahubali the conclusion
बाहुबली 2

-निर्माताः शोबू यारलगड्डा

विज्ञापन


-निर्देशकः एसएस राजामौली

-सितारेः प्रभास वर्मा, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रमैया कृष्णन

रेटिंग ****

इरादा हो तो भारत में भी हॉलीवुड जैसा खूबसूरत, भव्य और अंत तक बांधे रहने वाला सिनेमा बन सकता है। 2015 में आई बाहुबली ने यह स्थापित किया था। बाहुबली का दूसरा भाग, द कनक्लूजन इस बात पर एक बार फिर मुहर लगाता है। बाहुबली 2: द कनक्लूजन अपेक्षाओं पर खरी उतरती है। रोमांस खूबसूरत है और एक्शन सांसें रोक देने वाला।

वास्तव में राजामौली ने बाहुबली की कहानी में भारतीय जनमानस में गहरे पैठी महाभारत की कथा के सूत्रों का ही इस्तेमाल किया है। सिंहासन के लिए दो भाइयों की प्रतिद्वंद्विता, दोनों की राह में एक ही युवती का आना, अपंग पिता का अंधा पुत्रमोह, भरी राजसभा में कुल वधु का अपमान, राजमहल के अंदर होने वाले षड्यंत्र, सिंहासन के दावेदार भाई को राज्य से निकाले जाने की सजा, विश्वस्त सेवकों का पाला बदलना और अंत में भीषण युद्ध। 
विज्ञापन

 

एक आकर्षक कहानी

movie review of baahubali the conclusion
बाहुबली
जो कुछ महाभारत में है, वह बाहुबली में भी है। इसके बावजूद यह एक आकर्षक कहानी है। महिष्मती राज्य की बाहुबली कथा जिस अहम सवाल पर खत्म हुई थी, वह था कि सिंहासन के गुलाम कटप्पा ने अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) को क्यों मारा? इस सवाल का जवाब द कनक्लूजन में खूबसूरती से दिया गया है। जवाब को बाहर ढूंढने से बेहतर है कि सिनेमाघर में जाकर देखा जाए।

हुबली में जहां राजा अमरेंद्र बाहुबली के बेटे महेंद्र (प्रभास) की प्रेम कहानी को विस्तार से बुना गया था, इसके दूसरे हिस्से में स्वयं अमरेंद्र और देवसेना (अनुष्का शेट्टी) की प्रेम कथा को केंद्र में रखा गया है। बाहुबली में देवसेना पूरी तरह से अमरेंद्र के चचेरे भाई और महिष्मती पर राज कर रहे भल्लाल देव (राणा डग्गुबाती) की कैद में, जंजीरे पहनी हुई थी। मगर दूसरे हिस्से में उन्हें आप योद्धा राजकुमारी के रूप में देखते हैं। 

ये भ्‍ाी पढ़ें- बाहुबली का कालकेय असल जिंदगी में है बहुत शर्मीला, 6 साल की बेरोजगारी के बाद मिली थी फिल्म
 

प्रभास पूरी फिल्म में छाए हैं

movie review of baahubali the conclusion
बाहुबली

यहां इस सवाल का भी जवाब है कि क्यों भल्लाल देव ने देवसेना को पच्चीस बरस तक कैद रखा? महान आदर्शों वाली हर कथा में अंततः अत्याचारी का अंत होता है। बाहुबली 2 भी इसी निष्कर्ष पर पहुंचती है। बाहुबली 2 देखने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन आपने पहला हिस्सा न देखा हो तो दूसरा भाग देखते हुए कई बातें अनसुलझी लगेंगी।

ये भ्‍ाी पढ़ें- आज नहीं देख पाए तो यहां पढ़ें 'बाहुबली2' के 6 झन्नाटेदार डायलॉग्स

फिल्म को बहुत खूबसूरती से शूट करने के साथ कंप्यूटर पर भी बारीकी से संवारा गया है। प्रभास पूरी फिल्म में छाए हैं और अमरेंद्र बाहुबली के रूप में शानदार हैं। भल्लाल देव बने राणा डग्गुबाती नेगेटिव रोल में जमे हैं। अनुष्का शेट्टी और रमैया कृष्णन (राजमाता शिवागामी) के साथ कटप्पा बने सत्यराज और भल्लाल देव के पिता के रोल में नासेर प्रभावी हैं।

विज्ञापन

तमन्ना भाटिया पार्ट-2 में एक्स्ट्रा की तरह दिखी

movie review of baahubali the conclusion
बाहुबली 2 - फोटो : SELF

बाहुबली में हीरोइन बनीं तमन्ना भाटिया पार्ट-2 में एक्स्ट्रा की तरह दिखी हैं। एक बात जरूर बाहुबली 2 में पहले हिस्से से कम लगती है। वह है युद्ध के भव्य दृश्यों में रणनीतिक व्यूह रचना और अनूठे अस्त्र। बाहुबली में इन बातों ने चौंकाया था। यहां यह कमी कुछ खटकती है। पटकथा और निर्देशन, दोनों पर राजामौली की पकड़ जबर्दस्त है।

ये भ्‍ाी पढ़ें- रिलीज होते ही 'बाहुबली 2' ने तोड़ दिए ये पांच रिकॉर्ड, दंगल को भी पछाड़ा

फिल्म के इंटरवेल को भी वह -क्लाइमेक्स जैसी ऊंचाई देते हुए, आपको जल्दी से सीट पर लौटने को मजबूर करते हैं। फिल्म देखते हुए सीट से चिपक जाने का एहसास आप लंबे समय बाद किसी फिल्म में महसूस कर सकते हैं। यह अनुभव लंबे समय तक याद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed