पहले तीन दिन की कमाई में 'की एंड का' ने रिकॉर्ड तोड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' ने पहले तीन दिन की कमाई में कई बड़ी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। की एंड का काफी समय से चर्चा में हैं। फिल्म के हीरो का हीरोइन से उम्र में छोटा होने फिल्मों में कम ही देखा जाता है। इस फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर की उम्र करीना कपूर से कम है। इसके बाद फिल्म अपनी कहानी को लेकर चर्चा में आई।
'की एंड का' में पति को घर संभालते हुए जबकि पत्नी को नौकरी करने वाली दिखाया गया है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म को समीक्षकों ने को कोई खास भाव नहीं दिया। फिल्म ने पहेल दिन से ही शानदार कमाई की। किसी दूसरी फिल्म के इस शुक्रवार को रिलीज ना होने के फायदा भी 'की एंड का' के मिला।
फिल्म ने पहले दिन(शुक्रवार) को 7.30 करोड़ की कमाई की। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने कमाई में बढ़ोत्तरी दर्ज करते हुए 8.41 करोड़ कमाए। पहले दो दिन में 15.71 करोड़ कमाने के बाद रविवार को फिल्म ने कमाल करते हुए कई फिल्मों को पीछे कर दिया।
कमाई के मामले में साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी
पहले दो दिन में 15.71 करोड़ की कमाई के साथ अपनी धमक दिखाने वाली की एंड का ने रविवार की छुट्टी को जमकर भुनाया। फिल्म ने रविवार को 9.52 करोड़ की कमाई की। पहले वीकएंड पर फिल्म की कमाई 25.23 करोड़ हो गई है। फिल्म का बजट 35 करोड़ का है। ऐसे में फिल्म की कमाई को बेहद शानदार माना जा रहा है।
फिल्मी पंडित मान रहे हैं कि एक हफ्ते से पहले ही फिल्म अपनी बजट को पूरा कर लेगी। की एंड का पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ गई है। फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#KiAndKa Fri 7.30 cr, Sat 8.41 cr, Sun 9.52 cr. Total: ₹ 25.23 cr. India biz. Needs to maintain momentum on weekdays for a STRONG Week 1...
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 4, 2016
नीरजा और घायल वंस अगेन को पछाड़ा
'की एंड का' ने पहले वीकएंड पर कमाई के मामले में सनी देओल की 'घायल वंस अगेन' और सोनम कपूर की हर ओर से तारीफें बटोरने वाली 'नीरजा' को पीछे छोड़ दिया है। 2016 में पहले तीन दिन में 'की एंड का' से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' और फवाद खान और आलिया भट्ट की 'कपूर एंड संस' हैं।
2016 में पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर आई की एंड का को लेकर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
HIGHEST OPENING WEEKEND OF 2016 [so far]:
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 4, 2016
1. #Airlift
2. #KapoorAndSons
3. #KiAndKa
Note: Hindi films. India biz.