फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   gajendra verma new song khelegi kya digital review

डिजिटल रिव्यू: 'तेरा घाटा' फेम गजेंद्र वर्मा को शोहरत से सबक सीखने की जरूरत

Mon, 04 Feb 2019 11:40 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 04 Feb 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
gajendra verma new song khelegi kya digital review
gajendra verma
गजेंद्र वर्मा का नाम हिंदी संगीत के सुधी प्रेमियों की जुबान पर अब तक भी नहीं चढ़ पाया हो तो इसमें घाटा गजेंद्र वर्मा का ही इसलिए है क्योंकि उनके संगीत में ठहराव कम और जल्दबाजी ज्यादा है। डिजिटल में अपनी कला और हुनर के प्रचार-प्रसार के अपने अलग तौर तरीके हैं। भला हो नेहा कक्कड़ का जिनके गाए गजेंद्र के पिछले साल के हिट गाने तेरा घाटा के कवर वर्जन ने गजेंद्र वर्मा के यू ट्यूब चैनल की तरफ तमाम लोगों को मोड़ा है।
विज्ञापन


यूट्यूब क्रिएटर्स के पैमाने से देखें तो गजेंद्र वर्मा के इस चैनल के बीस लाख के करीब सब्सक्राइबर्स हैं, जो डिजिटल दुनिया में सम्मानजनक संख्या मानी जाती है। लेकिन, चैनल के कंटेंट पर नज़र डालें तो यहां अभी तक पिछले साल का गाना तेरा घाटा ही अलग अलग तरीकों से परोसा जा रहा है। इस साल अब तक इस चैनल पर एक ही गाना अपलोड हुआ है, खेलेगी क्या। गजेंद्र वर्मा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। खुद ही लिखते हैं। खुद ही धुनें बनाते हैं और गाते भी खुद ही हैं। जाहिर है कि संगीत के ये तीनों अहम हिस्से एक इंसान ही संभाल सकता हो तो उसके लिए दिल से दाद ही निकलती है।
विज्ञापन


तेरा घाटा ने गजेंद्र वर्मा को शोहरत का जो प्लेटफॉर्म मुहैया कराया है, उसके सही इस्तेमाल में ही उनका मुनाफा है। खेलेगी क्या अच्छा म्यूजिक सिंगल है। इसके बोल आज की पीढी के हिसाब से हैं। लेकिन बोलों में मिठास न हो, कहने को कोई बात न हो और याद रह जाने लायक कोई बात न हो तो गाने की उम्र बस म्यूजिक वीडियो की लंबाई जितनी ही होती है। ये बात गजेंद्र वर्मा जितनी जल्दी समझ सकें, इसमें उतना ही उनका कम घाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed