फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   film review waiting

फिल्म समीक्षा/वेटिंग: मसाला फिल्मों से इतर एक शानदार कोशिश

Sat, 28 May 2016 04:02 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 28 May 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
film review waiting

निर्माताः प्रीति गुप्ता-मनीष मूंदड़ा

विज्ञापन

निर्देशकः अनु मेनन
सितारेः नसीरूद्दीन शाह, कल्कि कोचलिन, रजत कपूर
रेटिंग ***

इंतजार करना किसको अच्छा लगता है? इंतजार में एक-एक घड़ी सदियों जैसी लगती है। शायरों-कवियों और कहानीकारों ने इस पर जाने कितना लिखा है। निर्देशक अनु मेनन की फिल्म में भी इंतजार है। मगर थोड़ा अलग। यहां इंतजार है अस्पताल में! कोई अपना आईसीयू में है। जिंदगी और मौत के बीच। यहां इंतजार के साथ एक अनजाना-अंधियारा डर है तो उम्मीद की किरण भी। दोनों के बीच झूलते किरदार हैं और जिंदगी को लेकर उनका नजरिया।

वेटिंग की कहानी एक पांच सितारानुमा अस्पताल में है, जहां प्रो.शिव नटराज (नसीरूद्दीन शाह) की पत्नी आठ महीने से कोमा में है। प्रोफेसर का मानना है कि एक ऑपरेशन पत्नी को वापस उनकी दुनिया में ला सकता है, मगर डॉक्टर (रजत कपूर) की राय जुदा है।
विज्ञापन


इसी अस्पताल में एक कार एक्सीडेंट के बाद तारा (कल्कि कोचलिन) के पति को लाया जाता है, जो गंभीर चोट से कोमा में है। उसके सिर में जमे गोल्फ की गेंद बराबर थक्के को अगर निकाला जाए तो वह बच सकता है। जी सकता है। मगर जिंदा रहने के बाद क्या वह हाथ-पैर हिला सकेगा? क्या अपने पैशन मैराथन दौड़ने और टेनिस खेलने के लायक रहेगा? ऐसा नहीं हुआ तो क्या वह अपनी लकवाग्रस्त जिंदगी कबूल कर सकेगा? अगर उसके मन का जीवन न हो तो जिंदगी बेकार नहीं? क्या उसे विदा करना ही बेहतर है!! यह तारा का द्वंद्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नसीर और कल्कि ने अपने अभिनय से फिल्म को देखने योग्य बनाया

film review waiting

कहानी के दोनों अहम किरदार अपने जीवनसाथियों की जिंदगी को लेकर विपरीत छोर पर खड़े हैं। क्या होगा...? अनु मेनन ने खूबसूरती से शिव और तारा के द्वंद्व को साथ गूंथा है। कैसे वे एक-दूसरे के लिए सहारा बनते हैं और कैसे मतभेद उन्हें दूर करता है। दो विपरीत छोरों के बीच दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में जैसे नियति के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। एक अस्पताल के वेटिंग रूम में।

फिल्म में डॉक्टरों द्वारा तमाम गंभीर मामलों में ‘अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण हैं’ जैसे जुमले का प्रयोग, इंश्योंरेंस कंपनियों के साथ डॉक्टरों के संबंध, रोगियों के प्रति उनके पेशेवर नजरिये पर टिप्पणियां भी हैं। आप यह भी देखते हैं कि व्यस्त जिंदगी में ऐन मौके पर लोग कैसे अकेले पड़ जाते हैं।

फिल्म में दो किरदारों की जिंदगी आर्थिक रूप से बहुत मजबूत है। अतः जिंदगी की यह सच्चाई फिल्मी लिहाज से गढ़ी हुई मालूम देती है। आम अस्पतालों की हालत और वहां अपनों के जीवन की आशा और मौत की आशंका के बीच इंतजार कितना बुरा है, यह वही जान सकता है, जिस पर गुजरी है। अगर आप इस एक बात को नजरअंदाज कर दें तो पंचतारा वेटिंग की संवेदनाएं सच्ची लग सकती हैं।

नसीर और कल्कि बेहतरीन कलाकार हैं। दोनों के अभिनय ने फिल्म को देखने योग्य बनाया है। निर्देशक ने अंत में कहानी के सिरे खुले छोड़ दिए हैं। जो दर्शक मसाला सिनेमा से इतर फिल्में देखने में रुचि रखते हैं, उन्हें यह इंतजार नहीं अखरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed