{"_id":"6c580f940196f4c960c92ab87503acbb","slug":"film-review-of-spiderman-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार आपको ज्यादा चौंकाएगा स्पाइडरमैन","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
इस बार आपको ज्यादा चौंकाएगा स्पाइडरमैन
रवि बुले/अमर उजाला मुंबई
Updated Thu, 01 May 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड का सुपरहीरो स्पाइडरमैन एक बार फिर से आ गया है। इन बार उसके पास कुछ नए करतब भी हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड के सुपरनायकों की फिल्में देखने के बाद आपको लगता है कि हमारा सिनेमा कुछ कदम आगे बढ़ा है। लेकिन उसके बाद हॉलीवुड से आने वाली सुपरहीरो फिल्म को देखते हुए आप फिर अपने सिनेमा को लेकर निराश हो जाते हैं।
2012 में भारत में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाली ‘अमेजिंग स्पाइडरमैन’ का सीक्वल देख कर यह बात आप खूब समझ सकते हैं। अंग्रेजी के साथ हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी इसे रिलीज किया गया है। इसमें संदेह नहीं कि हॉलीवुड से आने वाले सुपरनायकों में स्पाइडी भारत में सबसे लोकप्रिय है।
विज्ञापन
पीटर पार्कर उर्फ स्पाइडरमैन की हर फिल्म की तरह यहां भी कहानी शुरू से शुरू होती है, जब युवा पीटर (एंड्रयू गारफील्ड) को एक मकड़ी काट लेती है और धीरे-धीरे उसके सामने अपने जादुई ताकत से भर जाने का रहस्य खुलता है। स्पाइडरमैन जानता है कि ताकत के साथ जिम्मेदारी भी कंधों पर आती है और वह न्यूयॉर्क शहर और उसके लोगों को आने वाली मुसीबतों से बचाता है।
विज्ञापन
इस बार स्पाइडरमैन का मुकाबला तीन खलनायकों से है, जिनमें मैक्स डिलन उर्फ इलेक्ट्रो (जैमी फॉक्स) बेहद रोचक है। कभी स्पाइडरमैन को दोस्त मानने वाला साधारण मैक्स जब कुछ घटनाओं की वजह से इलेक्ट्रो बनता है तो बेहद खूंखार हो जाता है क्योंकि वह स्पाइडरमैन से भी ताकतवर है।
वहीं इलेक्ट्रो की ताकत को नियंत्रित करने वाला पार्कर के बचपन का बीमार दोस्त हैरी ऑसबर्न (डेन डिहैन) दूसरा प्रमुख खलनायक है। उसे अपने इलाज के लिए स्पाइडरमैन का रक्त चाहिए। स्पाइडरमैन और ऑसबर्न के बीच के दृश्य रोचक हैं। तीसरा और अंतिम खतरनाक खलनायक एलेक्सी सायेत्सेविच उर्फ राइनो (पॉल गियामट्टी) है। जो लगभग अपराजेय हैं।
ये सभी स्पाइडरमैन की जान के पीछे हैं। जबकि स्पाइडरमैन की प्रेमिका ग्वान स्टेसी (एम्मा वाटसन) उसे बचाने की जुगत में। लेकिन मासूम ग्वान का अंजाम स्पाइडरमैन को हिला देता है।निर्देशक मार्क वेब ने कहानी के किरदारों को खूबसूरती से गढ़ा है। इन किरदारों से कहानी न केवल आगे बढ़ती है बल्कि इनके करतब दर्शकों को बांध कर रखते हैं।
वैसे फिल्म को देखते हुए लगता है कि क्या सुपरहीरो के साथ मुकाबले के लिए एक साथ इतने खलनायक जरूरी हैं? एक या दो ताकतवर दुश्मनों से ही मुकाबले को और नहीं कसा जा सकता था। फिल्म से स्पेशल इफेक्ट्स कमाल हैं। लेकिन यह जरूर है कि कुछ दृश्य बेहद लंबे खींचे गए लगते हैं।
कई जगहों पर यह भी है कि निर्देशक ने फिल्मों के केवल बच्चों के हिसाब से गति दी है। वे भूल जाते हैं कि बड़े भी इसके दर्शक हैं। वेब के स्पाडरमैन की खासियत है कि वह थोड़ा-सा कॉमिक भी है। जबकि अभी तक की फिल्मों में आम तौर पर स्पाइडी बहुत गंभीर दिखता आया है।
सवा दो घंटे की यह फिल्म पुष्टि करती है कि स्पाइडरमैन की कहानी यहीं खत्म नहीं होगी। अमेजिंग स्पाइडरमैन-3 और 4 के क्रमशः 2016 और 2018 में आने की चर्चाएं लंबे समय से हैं। ऐसे में अगर कोई अमेजिंग स्पाइडरमैन-2 को इन आने वाली फिल्मों का लंबा ट्रेलर भी मान ले तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
एंड्रयू गारफील्ड और एम्मा वाटसन अपनी भूमिकाओं में आकर्षक लगे हैं। यही बात फिल्म के तीनों खलनायकों पर भी लागू होती है। एक बात स्पष्ट है कि स्पाइडरमैन के निर्माताओं का पूरा ध्यान बच्चों और किशोरों पर है, ऐसे में आप इस सुपरहीरो से ज्यादा से ज्यादा कॉमिक होने की उम्मीद रखें, वर्ना निराशा होगी। एक लाइन में कहें तो यह गर्मियों की छुट्टियों में यह बच्चों का मनोरंजन है।