फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   film review of shadi ke side effect

शादीशुदा और कुंवारे दोनों देख सकते हैं यह फिल्म

Fri, 28 Feb 2014 03:21 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला मुंबई Updated Fri, 28 Feb 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
film review of shadi ke side effect

शादी के साइफ इफेक्ट फिल्म की खूबसूरती यह है कि यह कुंवारे और शादीशुदा दोनों ही तरह के दर्शकों को रास आएगी।

विज्ञापन


प्यार, शादी और सिनेमा मन के लड्डू हैं। जिसे जो करना है करके ही मानता है। पछतावा तब होता है जब साइड इफेक्ट्स सामने आते हैं। अतः जो फरहान अख्तर के फैन हैं, जिन्हें विद्या बालन अच्छी लगती हैं।

जिनके दिमाग में ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ (2006) की यादें जिंदा है, वह किसी से बिना कुछ कहे-सुने यह फिल्म देख आएं। निर्देशक साकेत चौधरी प्यार के बाद शादीशुदा जिंदगी का भी दूसरा पहलू इस सीक्वल में लाए हैं। जो नादान इन पहलुओं से अनजान हैं, उन्हें पर्याप्त ज्ञान प्राप्त होगा।

विज्ञापन


फिल्म की कहानी पति के नजरिये से है, जो अपनी शादी को कामयाब बनाना चाहता है। नतीजा यह कि पत्नी की हां में हां मिलाता है। पत्नी की गलती होने पर भी खुद माफी मांगता है। यद्यपि वह इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि एक ‘फूल’ ही शादी को फूलप्रूफ बनाने की सोच सकता है क्योंकि शादी से ज्यादा खतरनाक होते हैं शादी के साइड इफेक्ट्स।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म महानगर की भागदौड़ भरी जिंदगी में कामकाजी पति-पत्नी द्वारा रोमांस को जिंदा बचाए रखने की कोशिश से शुरू होती है और जल्द ही प्रेग्नेंसी तक पहुंच जाती है। पत्नी के मन में उमड़ी ममता से चकित और फिलहाल पिता न बनने की इच्छा रखने वाला पति कहता है, ‘दूसरों के बच्चों और पप्पीज के साथ खेलना तो सबको अच्छा लगता है।’ इंटरवेल से पहले कॉमिक परिस्थितियां कुछ गुदगुदाती हैं।

खास तौर पर महिलाओं को इस हिस्से में ज्यादा मजा आता है। फिल्म का दूसरा हिस्सा दांपत्य जीवन में तनाव और पति के द्वारा घर से दूर रहने के बहाने ढूंढने पर केंद्रित है। यहीं पर कहानी में कुछ और पात्र आते हैं, जैसे एक नौजवान पड़ोसी और बच्ची को संभालने के लिए रखी गई ‘आंटी’। हर पारिवारिक फिल्म की तरह यहां अंत में सब ठीक हो जाता है।

फिल्म बताती है कि पुरुषों को शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनाए रखने के लिए छोटे-छोटे झूठ बोलने पड़ते हैं। इन झूठ से वह खुद को खुश रखने की कोशिश करता है ताकि घर में खुशियां बनी रह सकें। ‘केयरफ्री सिंगल लाइफ’ के चक्कर में सीधे-सादे जीवन की खुशियों से खेलने वाले पति की भूमिका फरहान अख्तर ने निभाई है। ऐक्टिंग के मामले में वह ‘मिल्खा सिंह’ के दर्जे से नीचे हैं।


जबकि पत्नी और मां की भूमिका में विद्या बालन खरी लगती हैं। उनके किरदार के ‘शेड्स’ खूबसूरती से बदलते हैं। विद्या की ऐक्टिंग और बॉडी लैंग्वेज सटीक हैं। फिल्म का संगीत बहुत आकर्षक नहीं है। साकेत की इस फिल्म में ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ जैसी तेजी और ड्रामा नहीं है। अगर फिल्म के नाम से मन में लड्डू फूटा है और आपको प्यार के बाद शादी में भी भरोसा है तो इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed