फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Digital review of Siddharth Malhotra and Parineeti Chopra film Trailer Jabariya Jodi

Trailer Review: ट्रेलर में ही मात खाती दिख रही सिद्धार्थ और परिणीति की 'जबरिया जोड़ी'

Mon, 01 Jul 2019 03:56 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 01 Jul 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Digital review of Siddharth Malhotra and Parineeti Chopra film Trailer Jabariya Jodi
Jabariya Jodi - फोटो : file photo
डिजिटल रिव्यू: जबरिया जोड़ी (ट्रेलर)
विज्ञापन

कलाकार: परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना आदि।
निर्देशक: प्रशांत सिंह
निर्माता: बालाजी मोशन पिक्चर्स, कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट


हिंदी सिनेमा ने इतना रीजनल रीजनल कभी नहीं खेला जितना इन दिनों खेल रहा है। हर प्रोड्यूसर को इन दिनों बस यूपी वाली लव स्टोरी चाहिए। एकता कपूर थोड़ा हटके वाली कहानियों पर काम करती हैं सो ले आईं भोजपुरी लव स्टोरी, खड़ी बोली में। सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं, परिणीति चोपड़ा हैं, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और अपारशक्ति खुराना के साथ तमाम दूसरे फुटकर कलाकार भी हैं। स्टोरी है बिहार में होने वाले पकड़ुआ विवाह की और ट्रेलर में सबसे हिट सीक्वेंस है ठुमके लगाने वाला पंजाबी गाना।

फिल्म जबरिया जोड़ी का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद सोमवार को रिलीज हुआ। फिल्म 2 अगस्त को सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना के साथ रिलीज होगी और सिर्फ दोनों फिल्म के ट्रेलर्स की तुलना करें तो जबरिया जोड़ी अभी से मैदान में कमजोर दिख रही है। सबसे बड़ी दिक्कत है फिल्म की लीड कास्ट। न सिद्धार्थ मल्होत्रा किसी कोने से बिहार के सिंह साहब नजर आते हैं और न ही परिणिती में बिहार की लड़कियों जैसा तेवर दिखता है। 
विज्ञापन


सिद्धार्थ और परिणीति की जोड़ी पहली बार करण जौहर की फिल्म हंसी तो फंसी में बनी थी। परिणीति का करियर फिर भी नमस्ते इंग्लैंड के बाद सायना नेहवाल की बायोपिक और द गर्ल ऑन द ट्रेन की रीमेक से पटरी पर दिखता है लेकिन सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टूडेंट ऑफ द ईयर की रिलीज के बाद से कम से कम आधा दर्जन फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। जबरिया जोड़ी के ट्रेलर की क्रेडिट प्लेट पढ़ें तो समझ आता है कि इसकी संजीव झा की लिखी कहानी को इसके मेकर्स दो और लेखकों से भी मंजवा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म जबरिया जोड़ी के ट्रेलर में ऐसा कुछ नया नही है जो आपका ध्यान तुरंत खींचे और इसकी रिलीज का इंतजार कराए। बिहार के पकड़ुआ विवाह पर बहुत कुछ बन चुका है और बहुत कुछ छप भी चुका है। ऐसे में बंटे की पुरानी बोतल में नई पेप्सी डालने की कोशिश तो रंगीन है पर इसमें फ्रेश सोडे वाला झाग नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed