{"_id":"5d0b63ef8ebc3e37b84a2121","slug":"digital-review-of-diljit-dosanjh-kriti-sanon-varun-sharma-ronit-roy-starrer-arjun-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Review: सेट है पुलिस पर बनी 245वीं पिक्चर अर्जुन पटियाला का ट्रेलर","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Review: सेट है पुलिस पर बनी 245वीं पिक्चर अर्जुन पटियाला का ट्रेलर
Thu, 20 Jun 2019 04:19 PM IST
Avinash Pal
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 20 Jun 2019 04:19 PM IST
सार
डिजिटल रिव्यू: अर्जुन पटियाला (ट्रेलर)
कलाकार: दिलजीत दोसांझ, कृति सैनन, वरुण शर्मा, रोनित रॉय, सनी लिओन आदि।
निर्देशक: रोहित जुगराज
निर्माता: दिनेश विजन, संदीप लेजेल, भूषण कुमार, क्रिशन कुमार
विज्ञापन
अर्जुन पटियाला का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिनेमा बनाने की जब रामगोपाल वर्मा ने फैक्ट्री खोली थी तो उनके आजू बाजू दिखने वाली निशा कोठारी को प्रियंका कोठारी बनाकर मोहित अहलावत का डेब्यू कराने वाली फिल्म जेम्स के निर्देशक का जिम्मा संभाला था रोहित जुगराज ने। मोहित का जो हुआ सो हुआ, अगली फिल्म सुपरस्टार में रोहित ने कुणाल खेमू का उससे भी बुरा किया। फिर, वह पंजाबी सिनेमा की तरफ निकल गए और पांच साल पहले गिप्पी ग्रेवाल को जट्ट जेम्स बॉन्ड बनाकर चमके।
विज्ञापन
रोहित जुगराज अब दिलजीत दोसांझ को लेकर हिंदी सिनेमा में लौटे हैं। सरदार जी और सरदार जी 2 में दोनों की जोड़ी खूब जमी है। रामू के पास निशा कोठारी थी तो प्रोड्यूसर दिनेश विजन के पास कृति सैनन हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर दीनू हैं तो कृति उनकी फिल्म की पैकेज डील की तरह यहां होना ही है। साथ में कोई दर्जन भर और ऐसे सितारे हैं, जो इन दिनों हर दूसरी नहीं तो तीसरी फिल्म में तो दिख ही जाते हैं।
विज्ञापन
अर्जुन पटियाला का ट्रेलर बहुत सेंटी है। मेरे करण अर्जुन आएंगे, वाला सेंटी नहीं बल्कि सिनेमा सिनेमा खेलने वाला जैसा सेंटी। पुलिस पर बनी ये 245वीं पिक्चर अपने ट्रेलर से ही सिंगल स्क्रीन वालों को रेजगारी इकट्ठा करने की दावत दे रही है। वो इसलिए कि सनी लिओनी का डांस होगा तो उछालने तो पड़ेंगे ही। पूरी फिल्म का खेल रितेश शाह और संदीप लेजेल की स्क्रिप्ट पर टिका दिख रहा है।
विज्ञापन
दो मिनट 27 सेकंड के ट्रेलर से दिलजीत और रोहित दोनों का मामला सेट होता दिख रहा है। ट्रेलर में ड्रामा है, एक्शन है, इमोशन है और ओनिड्डा भी है। दिलजीत दोसांझ हैं तो म्यूजिक तो सेट होगा ही। पिच्चर 26 जुलाई को बरसेगी, तब तक इस ट्रेलर की बौछारें लोगों को खूब भिगोती दिख रही हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन