फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   aligarh and tere bin laden flop on box office

अलीगढ़ और तेरे बिन लादेन ने किया निराश

Sat, 05 Mar 2016 04:21 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 05 Mar 2016 04:21 PM IST
सार

  • तेरे बिन लादेन (2010) की सीक्वल कलेक्शन के मामले में थोड़ी बेहतर रही और शुक्रवार-शनिवार को इसने एक करोड़ 30 तीस रुपये के आस-पास कमाए।
  • रविवार को भी फिल्म शनिवार की तरह ही रही।
  • दर्शकों की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं दिखा।

विज्ञापन
aligarh and tere bin laden flop on box office
मनोज बाजपाई - फोटो : twitter

विस्तार

बीते शुक्रवार को रिलीज 11 में से दो महत्वपूर्ण फिल्मों अलीगढ़ और तेरे बिन लादेन डेड ऑर अलाइव का टिकट खिड़की पर बहुत बुरा प्रदर्शन रहा। अलीगढ़ की स्थिति तो यह रही है कि पहले वीकेंड में फिल्म बमुश्किल सवा करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच सकी। तेरे बिन लादेन पौने दो करोड़ से अधिक के कलेक्शन की वजह से थोड़ी ही आगे थी।
विज्ञापन


निर्देशक हंसल मेहता की मनोज वाजपेयी-राजकुमार राव स्टारर अलीगढ़ समलैंगिका के मुद्दे पर है और विवादों के बावजूद दर्शक इसे देखने नहीं गए। यूपी के शहर अलीगढ़ के जिस जिस घटना पर यह फिल्म बनी, वहां तो यह रिलीज ही नहीं हुई। पहले दिन फिल्म ने देश भर में 50 लाख रुपये भी नहीं कमाए। यह आंकड़ा मात्र 30 लाख रुपये रहा। अच्छी समीक्षाओं की वजह से आंकड़ा शनिवार-रविवार को थोड़ा सुधरा और दो दिन का कलेक्शन एक करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच सका।
विज्ञापन


तेरे बिन लादेन (2010) की सीक्वल कलेक्शन के मामले में थोड़ी बेहतर रही और शुक्रवार-शनिवार को इसने एक करोड़ 30 तीस रुपये के आस-पास कमाए। रविवार को भी फिल्म शनिवार की तरह ही रही। दर्शकों की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं दिखा। इन फिल्मों द्वारा दर्शक जुटाने में नाकाम रहने का फायदा सोनम कपूर स्टारर नीरजा को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed