फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Most popular psychological thriller movies in bollywood talaash gupt kahani phobia

Psycho Thriller Movie: दिमाग चकरा देंगी ये साइको थ्रिलर फिल्में, दीपिका पादुकोण से लेकर आमिर खान तक उलझे रह गए

Sat, 01 Feb 2025 11:08 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 01 Feb 2025 11:08 PM IST
सार

Psycho Thriller Movie: फिल्मों में जबरदस्त ट्विस्ट, सस्पेंस जैसी कहानी देखना पसंद करते हैं, तो इन फिल्मों को जरूर देखें, जिसे देख आपका दिमाग चकरा जाएगा।

विज्ञापन
Most popular psychological thriller movies in bollywood talaash gupt kahani phobia
थ्रिलर फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में हॉरर, कॉमेडी, रोमांस, एक्शन प्लॉट पर आधारित फिल्में बनाई जाती हैं, कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो इंसान के दिमाग को पूरी तरह घुमा कर रख देती हैं। ये फिल्में आपको सीन के अंदर पहुंचा देती हैं, जिस कारण आप सारी चीजों को फिल्मों के नजरिए से सोचने लगते हैं। आज जानेंगे ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में, जो आपके दिमाग को सुन्न कर सकती हैं…

विज्ञापन

Most popular psychological thriller movies in bollywood talaash gupt kahani phobia
गुप्त - फोटो : यूट्यूब

गुप्त
काजोल और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म ‘गुप्त’ में ईशा और साहिल की कहानी दिखाई गई है, जिसमें ये दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। शादी के दौरान ही साहिल को अपने सौतेले पिता की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया जाता है। यह एक शानदार थ्रिलर फिल्म है।

यह खबर भी पढें: Vivian Dsena: विवियन डीसेना ने पत्नी नूरान को आशिकाना अंदाज में किया बर्थडे विश, ये रोमांटिक गाना किया डेडिकेट
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Most popular psychological thriller movies in bollywood talaash gupt kahani phobia
कार्तिक कालिंग कार्तिक - फोटो : यूट्यूब

कार्तिक कालिंग कार्तिक
फरहान अख्तर और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने कार्तिक नाम के युवक की भूमिकी निभाई है, जो बहुत मासूम और डरपोक है, फिर एक रहस्यमयी कॉल उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है। 



 
विज्ञापन

Most popular psychological thriller movies in bollywood talaash gupt kahani phobia
तलाश - फोटो : यूट्यूब

तलाश
आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘तलाश’ 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें आमिर खान इंस्पेक्टर का रोल निभाते हैं, जिसमें एक हाई क्लास केस को सुलझाने के लिए आमिर को बुलाया जाता है, लेकिन अपने 8 साल के बेटे के हाल ही में हुई मौत के कारण उनका मन केस में नहीं लगता। इस फिल्म की कहानी सस्पेंस से भरी है।

यह खबर भी पढें: Deva Movie Day 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर निकला 'देवा' का दिवाला, दूसरे दिन फिल्म ने इतने कमाए

Most popular psychological thriller movies in bollywood talaash gupt kahani phobia
कहानी - फोटो : यूट्यूब

कहानी
इस फिल्म में विद्या बालन अपने लापता पति की तलाश में लंदन से कोलकाता आती हैं, लेकिन यहां आकर उन्हें पता लगता है कि इस नाम का कोई शख्स है ही नहीं, फिर एक क्लू के सहारे विद्या बालन अपने पति की खोज में जुट जाती हैं। इस फिल्म में विद्या ने गर्भवती महिला का किरदार निभाया है।

Most popular psychological thriller movies in bollywood talaash gupt kahani phobia
फोबिया - फोटो : यूट्यूब

फोबिया
राधिका आप्टे की यह फिल्म मनोवैज्ञानिक रूप से आपको हिला सकती है। इसमें टैक्सी ड्राइवर द्वारा बदसलूकी किए जाने पर राधिका के मन में डर बैठ जाता है और वह एक बीमारी से पीड़ित हो जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed