फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   more than 400 stunt workers perform in dhurandhar aditya dhar Praises Action Team

'धुरंधर' में 400 स्टंट कलाकारों ने किया काम, आदित्य धर का खुलासा; एक्शन टीम की जमकर तारीफ की

Wed, 15 Apr 2026 03:46 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 15 Apr 2026 03:46 PM IST
सार

Dhurandhar 2: आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' से जुड़े कई लोगों की खूब तारीफ की है। इस बार उन्होंने एक्शन टीम की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन
more than 400 stunt workers perform in dhurandhar aditya dhar Praises Action Team
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms

विस्तार

डायरेक्टर आदित्य धर फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की कामयाबी से काफी खुश हैं। वह इस फिल्म से जुड़े लोगों की कई बार तारीफ कर चुके हैं। वह फिल्म के एडिटर, कंपोजर, कास्टिंग डायरेक्टर, साउंड टीम और सिनेमैटोग्राफर की पहले ही तारीफ कर चुके हैं। अब उन्होंने एक्शन डिपार्टमेंट की तारीफ की है।
विज्ञापन

more than 400 stunt workers perform in dhurandhar aditya dhar Praises Action Team
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
आदित्य धर ने की एक्शन टीम की तारीफ
आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, फिल्ममेकर ने शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने उस स्टंट टीम की तारीफ की, जिसने 'धुरंधर 2' और पहली फिल्म पर बिना थके काम किया। धर ने बताया कि फ्रैंचाइजी में दिखाए गए शानदार एक्शन सीन्स को करने में 400 से ज्यादा स्टंट कलाकारों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

more than 400 stunt workers perform in dhurandhar aditya dhar Praises Action Team
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
अजीब आइडिया पर भी किया अच्छा काम
आदित्य धर ने लिखा कि एजाज गुलाब, सी यंग ओह, यानिक बेन, रमजान बुलुत और विशाल त्यागी जैसे लोगों ने एक्शन सीन को पर्दे पर उतारे। उन्होंने आगे लिखा कि वह इन लोगों के पास बहुत अजीब आइडिया लेकर जाते थे। जैसे किसी आदमी को एक कुकर के अंदर पकाना, किसी को सड़कों पर बाइक के पीछे, गले में फंदा डालकर घसीटना, या तीस आदमियों को पंखों से उल्टा लटकाकर, एक बटन दबाते ही उन्हें घुमाना। ये लोग बिना हिचकिचाहट के इन आइडिया पर काम करते थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Aditya Dhar (@adityadharfilms)


विज्ञापन

more than 400 stunt workers perform in dhurandhar aditya dhar Praises Action Team
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
400 से ज्यादा स्टंट परफॉर्मर ने किया काम
धर ने बताया कि एक्शन सीन्स के लिए बहुत ज्यादा कलाकारों और काफी ज्यादा प्लानिंग की जरूरत थी। उन्हें शूटिंग के दौरान का एक पल याद आया, जब उन्हें एहसास हुआ कि फिल्म में पहले ही कितने सारे स्टंट कलाकारों का इस्तेमाल हो चुका है। इसमें लगभग 400 स्टंट परफॉर्मर ने काम किया।

more than 400 stunt workers perform in dhurandhar aditya dhar Praises Action Team
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने एक्शन कलाकारों की तारीफ की
आदित्य धर ने सी यंग ओह और उनकी टीम की तारीफ की। धर ने यानिक बेन, रमजान बुलुत, एजाज गुलाब और अनुभवी एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली मुगल के काम की भी तारीफ की। आदित्य धर ने एक्शन सीन बनाने में शामिल बारीकी और टीमवर्क पर भी रोशनी डाली। 

'धुरंधर' फ्रेंचाइजी का कलेक्शन
आपको बता दें कि 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने दुनिया भर में 3,019 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed