Mirzapur 3 Bonus Episode: 'प्राइम वालों...एकदम बकवास', मिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड देख भड़के यूजर्स, जानें वजह
रिलीज किया गया बोनस एपिसोड सीरीज के तीसरे सीजन के सारे एपिसोड के डिलीट सीन का मिश्रण है। मुन्ना भैया इसकी नैरेशन करते नजर आए हैं।
विस्तार
मिर्जापुर 3 के बोनस एपिसोड के एलान और उसमें मुन्ना भैया की वापसी की खबर कुछ इस अंदाज में दी गई कि दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आज प्राइम वीडियो की इस सीरीज के तीसरे सीजन का बोनस एपिसोड रिलीज कर दिया गया है। लेकिन, इसे देखते ही फैंस की सारी खुशी हवा हो गई। यूजर्स प्राइम वीडियो और सीरीज के मेकर्स पर भड़क रहे हैं। दरअसल, बोनस एपिसोड में मुन्ना भैया यानी एक्टर दिव्येंदु लौटे तो हैं, लेकिन उनका कोई किरदार नहीं है।
प्राइम वीडियो पर फूटा गुस्सा
रिलीज किया गया बोनस एपिसोड सीरीज के तीसरे सीजन के सारे एपिसोड के डिलीट सीन का मिश्रण है। मुन्ना भैया इसकी नैरेशन करते नजर आए हैं। फैंस जहां ये ख्वाह पाल बैठे थे कि मुन्ना भैया अपना भौकाल दिखाएंगे, सीरीज में नजर आएंगे, वहीं सारे ख्वाब अधूरे रह गए हैं। यूजर्स का मन ऐसा किरकिरा हुआ है कि अब उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट रहा है।
एपिसोड देख निराश हुए दर्शक
बोनस एपिसोड देखने के बाद यूजर्स इतने नाराज हैं कि प्राइम वीडियो के पोस्ट पर 'RIP mirzapur season 4' लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'प्राइम वालों यह बोनस एपिसोड था या बकवास एपिसोड? जैसे मिर्जापुर सीजन 3 बकवास गया था। वैसे ही मिर्जापुर सीजन 3 का बोनस एपिसोड भी महा बकवास निकला'। वहीं, एक यूजर ने लिखा,'बिल्कुल निराश कर दिया है'।


दर्शकों ने की एपिसोड न देखने की अपील
कुछ यूजर लिख रहे हैं, 'इस बोनस एपिसोड में कुछ भी नहीं है, प्लीज इसे मत देखिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बोनस एपिसोड बोलकर डिलीट सीन दिखा दिए'। एक यूजर ने लिखा,. 'आप लोगों को क्या हो गया है आखिर? क्या था ये...जीरो कंटेंट और उसको बोनस एपिसोड कहकर प्रमोट किया जा रहा है। कुछ तो शर्म करो'। एक यूजर ने लिखा, 'मुन्ना भैया ने बस सीरीज के फालतू डिलीटिड सीन नैरेट किए हैं, बकवास'।
#Mirzapur3bonusepisode is not as expected . mirzapur makers better umeed kiye the tumse .
— Jit 💙 (@Jitendraworld14) August 30, 2024
munna bhaiya narrator thodi ho sakte hein #mirzapur3@divyenndu Loyality bani rahegi