फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mere Husband Ki Biwi advance booking makers announce buy one get one ticket offer on friday

Mere Husband Ki Biwi: जैकी ने रकुल को दिया एनिवर्सरी गिफ्ट, नई फिल्म पर पहले दिन से ही वन प्लस वन फ्री का एलान

Thu, 20 Feb 2025 02:59 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 20 Feb 2025 02:59 PM IST
सार

Mere Husband Ki Biwi:  ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस मौके पर निर्माताओं ने टिकट पर एक फ्री करने का एलान किया है। आइए जानते हैं विस्तार से…

विज्ञापन
Mere Husband Ki Biwi advance booking makers announce buy one get one ticket offer on friday
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  इस दिन रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी की सालगिरह भी है। जैकी ने इस खास मौके पर अपनी पत्नी और अभिनेत्री को एनिवर्सरी गिफ्ट के तौर पर पहले शुक्रवार को एक टिकट पर एक फ्री देने का एलान किया है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यह ऑफर केवल चुनिंदा सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में मान्य होगा।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया एलान
निर्माताओं ने गुरुवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट की। उन्होंने पोस्ट में फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, एक टिकट पर दो एंट्री केवल शुक्रवार को। हर चीज का मजा डबल से ही आता है, बिल्कुल हमारे अंकुर चड्ढा की तरह।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: 'भाई को छील कर रख दिया...', छावा के क्लाइमैक्स सीन में विक्की कौशल की हालत देख दुखी हो गए विनीत कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन


लव ट्रायंगल पर आधारित है फिल्म
रकुल, भूमि और अर्जुन की यह फिल्म लव ट्रायंगल पर आधारित है। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में पूरी स्टार कास्ट लगी हुई है। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर में रकुल और भूमि अर्जुन के लिए एक दूसरे के आमने-सामने नजर आईं। निर्माताओं ने ट्रेलर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा था, “इस सीजन के सबसे बड़े सियाप्पा के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ये लव ट्रायंगल नहीं, फुल सर्कल है!” 


यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: लोगों को जबरदस्ती सोचने पर मजबूर किया जा रहा, विवादित टिप्पणी मामले पर भड़के जावेद जाफरी

फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पेडनेकर के साथ स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल, आदित्य सील, शक्ति कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक मुदस्सर अजीज ने इससे पहले ‘पति पत्नी और वो’, ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed