{"_id":"693473a9787df77d5907a6da","slug":"mammootty-honours-mohanlal-on-patriot-set-after-dadasaheb-phalke-award-win-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ममूटी ने 'पैट्रियट' के सेट पर मोहनलाल को इसलिए किया सम्मानित, वर्षों बाद दोनों बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
ममूटी ने 'पैट्रियट' के सेट पर मोहनलाल को इसलिए किया सम्मानित, वर्षों बाद दोनों बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल
Sat, 06 Dec 2025 11:52 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:52 PM IST
सार
Mammootty Honours Mohanlal: एक्टर ममूटी ने मोहनलाल को अपकमिंग फिल्म 'पैट्रियट' के सेट पर पर सम्मानित किया है। दोनों वर्षों बाद बड़े पर्दे पर एक-साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
ममूटी, मोहनलाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@mammootty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम के एक्टर मोहनलाल और ममूटी वर्षों से एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक साथ फिल्म 'पैट्रियट' में काम करने वाले हैं। कई वर्षों के बाद बड़े पर्दे पर दोनों एक साथ वापसी करेंगे। ऐसे में फिल्म के सेट पर ममूटी ने मोहनलाल को सम्मानित किया है। ममूटी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन
ममूटी ने मोहनलाल को किया सम्मानित
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ममूटी एक बेहतरीन शॉल मोहनलाला के ऊपर डाल रहे हैं। इस दौरान सेट पर फिल्म के कई कलाकार मौजूद हैं। ममूटी ने मोहनलाल को यह सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने की वजह से दिया। वीडियो के कैप्शन में ममूटी ने लिखा 'हमारे प्यारे लालू को, जिन्होंने फाल्के अवॉर्ड जीता। सप्रेम....' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
ममूटी
- फोटो : एक्स
ममूटी ने दी थी मोहनलाल को बधाई
मोहनलाल को इंडियन सिनेमा में योगदान देने के लिए हाल ही में साल 2003 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। एक्टर को पुरस्कार मिलने पर ममूटी ने मोहनलाल को शुभाकामनाएं दी थी। ममूटी ने एक्स पर लिखा था 'एक साथी से ज्यादा, एक भाई और एक कलाकार जो दशकों से सिनेमाई सफर पर है। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सिर्फ एक एक्टर के लिए नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार के लिए है जिसने सिनेमा को जिया है। फख्र महसूस हो रहा है और आपके लिए खुश हूं। आप इस ताज के हकदार हैं।'

मोहनलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पैट्रियट' के बारे में
फिल्म 'पैट्रियट' का निर्देशन महेश नारायणन कर रहे हैं। यह एक पॉलिटिकल जासूसी थ्रिलर फिल्म है। इसमें जासूसी, एक्शन और देशभक्ति का मिश्रण देखने को मिलेगा। इसके निर्माता एंटो जोसेफ हैं। इसमें कुंचाको बोबन, फहाद फासिल, नयनतारा और रेवती जैसे शानदार कलाकार होंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।