फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malayalam actor Shine Tom Chacko arrested by Kerala Police for alleged drug use

Shine Tom Chacko Arrested: पुलिस को देख भागा मलयालम अभिनेता, CCTV में कैद हुई घटना; इस मामले में हुआ गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 03:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 19 Apr 2025 03:05 PM IST
सार

Shine Tom Chacko Arrested:  मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको को केरल पुलिस ने कथित तौर पर नशीली दवाओं के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Malayalam actor Shine Tom Chacko arrested by Kerala Police for alleged drug use
शाइन टॉम चाको - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शनिवार को मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको को केरल पुलिस ने कथित तौर पर नशीली दवाओं के सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एर्नाकुलम टाउन नॉर्थ पुलिस स्टेशन में चार घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद अभिनेता शाइन टॉम चाको को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन

शाइन टॉम चाको मलयालम के जाने माने अभिनेता हैं। वह विजय, नानी, पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं। पिछले कुछ महीनों से साल 2015 के ड्रग केस की जांच और कार्रवाई के चलते वह सुर्खियों में बने हुए हैं।  हाल ही में अभिनेत्री विंसी एलोशियस ने उन पर ड्रग्स के प्रभाव में अभिनेत्री के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन


होटल से  भागे थे अभिनेता 
यह गिरफ्तारी साल 2015 के एक ड्रग मामले में इस साल की शुरुआत में बरी होने के बाद हुई है। अभिनेता शाइन टॉम चाको को बुधवार देर रात कोच्चि के कलूर में एक होटल में छापेमारी के दौरान कथित तौर पर भागते हुए देखा गया था। इस घटना के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा जारी समन के बाद सुबह करीब 10 बजे वह स्टेशन पहुंचे थे। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Shine Tom Chacko: ड्रग्स की छापेमारी के दौरान होटल से अभिनेता भागे शाइन टॉम चाको, सामने आई सीसीटीवी फुटेज


पूछताछ के लिए क्यों बुलाया गया था?
अभिनेता को पूछताछ के लिए इसलिए बुलाया गया था कि होटल में पुलिस टीम को देखकर वह क्यों भाग गए थे। कथित तौर पर अभिनेता ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह पुलिस टीम है। वह पुलिसवालों को बदमाश समझ बैठे, जो उन पर हमला करने आए थे।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Shine Tom Chacko: शाइन टॉम चाको से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच में मिली खामियां, जानिए कोर्ट ने क्या कहा?

सबूत किए गए इकट्ठा
कथित तौर पर पुलिस ने अभिनेता शाइन टॉम चाको के मोबाइल कॉल डेटा रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट को इक्ट्ठा किया है। साथ ही पुलिस ने अभिनेता के कलूर स्थित होटल से भागते हुए सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं। हालांकि, पुलिस को उनके कमरे से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला है। 


इन दिग्गजों के साथ कर चुके हैं काम
अभिनेता शाइन टॉम चाको मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। शाइन टॉम चाको ने साल 2023 में नानी की फिल्म 'दसारा' से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इससे पहले साल 2022 में वह विजय की फिल्म 'बीस्ट' से तमिल डेब्यू कर चुके हैं। वह पृथ्वीराज सुकुमारन की 'कुरुथी' में भी काम कर चुके हैं। चाको, अजित कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'गुड बैड अग्ली' में भी नजर आए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed