फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malaika Arora Rumoured boyfriend Harsh Mehta avoid paparazzi while entering in Kritika Kamra Gaurav reception

कृतिका कामरा-गौरव के रिसेप्शन में पहुंचे मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड; पैपराजी को देख फुर्ती से निकले

Fri, 13 Mar 2026 03:35 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 13 Mar 2026 03:35 PM IST
सार

Malaika Arora Rumoured Boyfriend: मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम बिजनेसमैन हर्ष मेहता से जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों ने एक ही पार्टी में शिरकत की। 

विज्ञापन
Malaika Arora Rumoured boyfriend Harsh Mehta avoid paparazzi while entering in Kritika Kamra Gaurav reception
मलाइका अरोड़ा-हर्ष मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने स्टाइल और फैशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वे अपनी निजी जिंदगी के चलते चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, मॉडल-एक्ट्रेस का नाम हर्ष मेहता से जोड़ा जा रहा है। दोनों के लिंकअप की रूमर्स के बीच इन्हें कृतिका कामरा और गौरव कपूर के रिसेप्सन में शिरकत करते देखा गया। हर्ष मेहता इस दौरान पैपराजी को नजरअंदाज करते दिखे।

विज्ञापन

मलाइका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने पैप्स को किया इग्नोर
गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी में मलाइका अरोड़ा खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं। कल गुरुवार 12 मार्च को गौरव-कृतिका ने रिसेप्शन आयोजित किया। यहां भी मलाइका ने अपने स्टनिंग लुक से चार चांद लगा दिए। इसी रिसेप्शन पार्टी में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी पहुंचे। जैसे ही वे कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे और अपनी कार से उतरे, पैप्स के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। मगर, हर्ष भी बड़ी फुर्ती के साथ पैपराजी को नजरअंदाज कर वहां से निकल गए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्सर्ट में भी नजर आए थे साथ
कृतिका कामरा और गौरव कपूर के वेडिंग रिसेप्शन से एक वीडियो सामने आया है। इसमें बिजनेसमैन हर्ष मेहता को देखा जा सकता है। इस वीडियो के बाद मलाइका और हर्ष के कथित अफेयर की खबरों को और हवा मिल गई है। मलाइका और हर्ष मेहता के लिंकअप को लेकर अटकलें तब शुरू हुई थीं, जब दोनों को अक्तूबर 2025 में मुंबई में एक कॉन्सर्ट में साथ देखा गया। इसके बाद 26 नवंबर को एक साथ उनकी दूसरी पब्लिक अपीयरेंस ने इन अफवाहों को और तेज कर दिया। कुछ दिनों पहले दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। अब रिसेप्शन में भी दोनों ने शिरकत की। इसके बाद मलाइका की पर्सनल लाइफ पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।

रिसेप्शन में ढोल पर नाचे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, ऑनस्क्रीन किया एक-दूजे को किस; वीडियो वायरल

विज्ञापन

कौन हैं हर्ष मेहता?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्ष मेहता मुंबई के एक हीरा व्यापारी हैं। वे मलाइका से उम्र में 17 साल छोटे हैं। हालांकि, कथित अफेयर की रूमर्स पर अब तक मलाइका और हर्ष में से किसी ने रिएक्ट नहीं किया है। बता दें कि साल 2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा का अफेयर अर्जुन कपूर से रहा था। मगर, 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed