फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lyricist Prasoon Joshi awarded with National Kishore Kumar Award know the details

राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से सम्मानित हुए गीतकार प्रसून जोशी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े MP के CM

Wed, 15 Oct 2025 12:28 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 15 Oct 2025 12:28 AM IST
सार

Prasoon Joshi: मध्य प्रदेश सरकार ने गीतकार प्रसून जोशी को खंडवा में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से सम्मानित किया।

विज्ञापन
Lyricist Prasoon Joshi awarded with National Kishore Kumar Award know the details
प्रसून जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिनेमाई दुनिया के दिग्गज गायक रहे किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। इसी जिले में आयोजित एक भव्य समारोह में गीतकार जोशी को वर्ष 2024 के राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गीतकार ने अपनी खुशी भी जाहिर की। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

सम्मानित किए गए गीतकार
खंडवा जिले में एक समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें 2024 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसी दौरान प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रीगण मौजूद रहे हैं। इसके अलावा भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में शामिल हुए एमपी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किशोर कुमार के मजेदार किस्से याद किए। साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश का अनमोल रत्न बताया। वहीं सीएम ने प्रसून जोशी को भी शब्दों का जादूगर कहा। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'खुद पर भरोसा रखें और दिल से अपने पैशन को फॉलो करें', इंडस्ट्री के उभरते कलाकारों को अजय देवगन की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले गीतकार?
सम्मान प्राप्त करने के बाद, गीतकार जोशी ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा, "जब किशोर दा का निधन हुआ, तब मैं स्कूल में था, लेकिन मैंने अपने करियर में अनगिनत गीत लिखे हैं, काश वे जीवित होते और मेरे लिखे गीतों को अपनी आवाज देते।" इसके साथ ही गीतकार ने कहा कि किशोर कुमार के भीतर का कलाकार बच्चों जैसा था और यह स्वाभाविक गुण बिना किसी प्रयास के उनमें जीवित रहा।


अभी तक इन सितारों को मिल चुका है ये पुरस्कार
आपको बताते चलें कि गीतकार प्रसून जोशी के पहले भी कई लोगों को राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार मिल चुका है। अब तक, यह पुरस्कार ऋषिकेश मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, गुलजार, बी.आर. चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर, श्याम बेनेगल, यश चोपड़ा, देव आनंद, सलीम खान, समीर, प्रियदर्शन, वहीदा रहमान, अमिताभ भट्टाचार्य, धर्मेंद्र और राजकुमार हिरानी जैसी प्रसिद्ध हस्तियों को प्रदान किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed