फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   lyricist Gulzar AKA Sampooran Singh Kalra Sanskrit scholar Rambhadracharya receive Jnanpith Award for 2023

Jnanpith Award: गीतकार गुलजार-जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Fri, 16 May 2025 09:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 16 May 2025 09:01 PM IST
सार

Jnanpith Award for 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शुक्रवार को प्रसिद्ध कवि-गीतकार गुलजार और संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को वर्ष 2023 के लिए 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया।

विज्ञापन
lyricist Gulzar AKA Sampooran Singh Kalra Sanskrit scholar Rambhadracharya receive Jnanpith Award for 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जगद्गुरु रामभद्राचार्य और गीतकार गुलजार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शुक्रवार को लोकप्रिय कवि और गीतकार गुलजार को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया। उनके अलावा संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को भी यह पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में साल 2023 के लिए यह 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार इन दोनों हस्तियों को दिया। 

विज्ञापन

lyricist Gulzar AKA Sampooran Singh Kalra Sanskrit scholar Rambhadracharya receive Jnanpith Award for 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जगद्गुरु रामभद्राचार्य - फोटो : पीटीआई

समारोह में शामिल नहीं हो पाए गुलजार
गीतकार गुलजार और जगतगुरु रामभद्राचार्य, दोनों को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बता दें कि गुलजार का असली नाम संपूर्ण सिंह कालरा है। गुलजार हिंदी सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वे इस युग के सबसे बेहतरीन उर्दू कवियों में से एक माने जाते हैं। हालांकि, गुलजार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके।

Romeo S3 Review: खराब पटकथा और निर्देशन ने काटी साइड हीरो की लीड हीरो बनने की राह, अनूप सिंह नहीं बन पाए सिंघम

विज्ञापन
विज्ञापन

lyricist Gulzar AKA Sampooran Singh Kalra Sanskrit scholar Rambhadracharya receive Jnanpith Award for 2023
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रपति ने की रामभद्राचार्य के साहित्य में योगदान की तारीफ
चित्रकूट में तुलसी पीठ के संस्थापक और प्रमुख 75 वर्षीय रामभद्राचार्य नामी हिंदू आध्यात्मिक गुरू, शिक्षक और चार महाकाव्यों सहित 240 से अधिक पुस्तकों और ग्रंथों के लेखक हैं। संस्कृत विद्वान रामभद्राचार्य को एक प्रशस्ति पत्र, नकद पुरस्कार और वाग्देवी सरस्वती की एक कांस्य प्रतिकृति प्रदान की गई। पुरस्कार समारोह में बोलते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने संस्कृत साहित्य और समाज में रामभद्राचार्य के योगदान की सराहना की।

Chris Brown: ब्रिटिश कोर्ट में पेश हुए अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन, नाइट क्लब में मारपीट से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने गुलजार को दी बधाई
राष्ट्रपति मुर्मू ने 90 वर्षीय गुलजार को भी बधाई दी। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा 'मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हों और सक्रिय हों, कला, साहित्य, समाज और देश के लिए अपना योगदान जारी रखें'। गुलजार को साल 2002 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2004 में पद्म भूषण, 2008 में "स्लमडॉग मिलियनेयर" के गीत 'जय हो' के लिए अकादमी पुरस्कार और ग्रैमी पुरस्कार तथा भारतीय फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए 2013 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed