Dharmendra: ‘मुझे अमानवीयता से नफरत है’, पहलगाम आतंकी हमले पर अभिनेता धर्मेंद्र ने जताया दुख
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के तीन दिन बीत जाने के बाद भी लोगों के जेहन से ये अमानवीय घटना का दर्द नहीं निकल रहा है। अब अभिनेता धर्मेंद्र ने इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए इस पर दुख जताया है।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का दुख लोगों के जेहन में अभी भी बसा हुआ है। पूरा देश इस हमले को लेकर आहत है और अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहा है। अब बॉलीवुड के दिग्गज वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने भी इस भयावह आतंकी हमले पर दुख जताया है और घटना में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
इंस्टाग्राम इस तरह जताया दुख
अभिनेता धर्मेंद्र ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख व्यक्त किया है। अपनी पोस्ट के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा, “मुझे अमानवीयता से नफरत है। पहलगाम में हुई क्रूरता के लिए मेरा दिल रोता है। मैं पूरी दुनिया में शांति, प्रेम और मानवता के लिए प्रार्थना करता हूं।”
View this post on Instagram
पर्यटकों पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल की देर शाम आतंकवादियों ने पर्यटकों पर उनका धर्म पूछकर उनपर गोलियां बरसा दी थीं। इस दर्दनाक घटना में तकरीबन 26 लोगों की जान चली गई। इस घटना में आतंकियों ने मासूम निर्दोषों को निशाना बनाया था।
यह खबर भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद से सदमे में हैं गायक, एक ने रद्द किया लाइव कॉन्सर्ट तो दूसरे ने टिकट बिक्री की बढ़ाई तारीख
बॉलीवुड के तमाम सितारों ने जताया शोक
इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है और लोग निर्दोषों की मौत पर दुख जता रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी तमाम सेलिब्रिटीज ने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। हर कोई अब सरकार के एक्शन का इंतजार कर रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: आतंकी हमले से पहले पहलगाम में था यह एक्टर, लोगों से नफरत की बजाय एकजुट होने का किया आग्रह
‘रॉकी और रानी’ की प्रेम कहानी में नजर आए थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो 89 वर्षीय अभिनेता आखिरी बार 2023 में आई करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।